5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने से 16 साल छोटी लड़की को डेट कर रहे हैं कैप्टन अमेरिका, मुंह छुपाकर घूम रहे थे! फैंस ने देखा तो…

खबरें है कि क्रिस इवांस ( chris evans ) हॅालीवुड एक्ट्रेस अल्बा बपतिस्ता ( alba baptista ) को डेट कर रहे हैं। बता दें अल्बा की उम्र 25 साल है वहीं क्रिस 41 साल के हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Nov 11, 2022

chris.jpg

हॅालीवुड इंडस्ट्री के कैप्टन अमेरिका ( captain america ) उर्फ क्रिस इवांस ( chris evans ) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल में एक्टर को दुनिया के सेक्सिएस्ट मैन नंबर 1 की उपाधी से नवाजा गया। अब एक्टर को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही उन्हें एक्ट्रेस अल्बा बपतिस्ता ( alba baptista ) के साथ देखा गया। दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। खबरें है कि क्रिस अल्बा को डेट कर रहे हैं। बता दें अल्बा की उम्र 25 साल है वहीं क्रिस 41 साल के हैं।

क्रिस और अल्बा इस साल नहीं बल्कि पिछले एक साल से एक दूसरे को गुपचुप डेट कर रहे हैं। उन्होंने यह खबर काफी वक्त तक मीडिया से छुपाकर रखी। जब से क्रिस की नई गर्लफ्रेंड के बारे में लोगों को पता चला है, सोशल मीडिया पर मानों दुख की लहर दौड़ गई है। दरअसल क्रिस के सभी गर्ल फैंस उनकी रिलेशनशिप पर दुख जता रहे हैं।

ट्विटर पर भी कुछ फैंस स्टार कपल को बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ उदास नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पिछले एक साल से यह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं मुझे इस बात की खुशी है, लेकिन काश अल्बा की जगह मैं होती। मुझे क्रिस बहुत पसंद है।'

गौरतलब है कि हाल में दुनिया का सबसे सेक्सी व्यक्ति की उपाधी हासिल करने के बाद क्रिस का कहना है कि यह ऐसी खबर है जिसे सुनकर मेरी मां प्रॉउड फील कर सकती हैं। 41 वर्षीय एक्टर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं जो भी कुछ अपने लाइफ में करता हूं, मेरी मां हमेशा उस चीज पर गर्व महसूस करती हैं लेकिन यह खबर ऐसी है कि वो काफी दिनों तक इस बात को लेकर अपनी और मेरी बड़ाई कर सकती हैं।'