9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मशहूर कॉमेडियन-एक्टर का निधन, एनिवर्सरी पर बीवी की बाहों में तोड़ा दम

Comedian Hiram Kasten Passed Away: फेमस कॉमेडियन और एक्टर का निधन हो गया है। अचानक उनके जाने से पूरी इंडस्ट्री में मातम छा गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
मशहूर कॉमेडियन ने शादी की सालगिरह पर तोड़ा दम

मशहूर कॉमेडियन ने शादी की सालगिरह पर तोड़ा दम

Comedian Hiram Kasten Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी दुखद खबर आ रही है। फेमस एक्टर और कॉमेडियन की मौत हो गई है। 'सेनफील्ड' एक्टर हीराम कास्टेन ने 71 साल की उम्र में आखिरी सांस ली हैं। उनके जाने से उनके फैंस काफी हैरान हो रहे है। किसी को यकीन नहीं आ रहा है कि हीराम कास्टेन अब इस दुनिया में नहीं हैं।

फेमस कॉमेडियन हीराम कास्टेन का निधन (Comedian Hiram Kasten Passed Away)

हॉलीवुड के जाने माने एक्टर और कॉमेडियन का निधन उनकी एनिवर्सरी पर हुआ है। एक्टर की मौत की जानकारी ऑफिशियल फेसबुक पोस्ट पर दी गई है। एक्टर पिछले 7 साल से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और आखिर में वह हार गए। उनके निधन के बाद उनके फैंस उन्हें और उनके किरदार को याद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :रिलीज से पहले लीक हुई ‘सिकंदर’ की कहानी, इस रोल में नजर आएंगे सलमान खान

एक्टर हीराम कास्टेन की रविवार को 38वीं शादी की सालगिरह थी। पूरा परिवार उस समय उनके साथ था। शादी की सालगिरह के कुछ घंटों बाद ही उन्होंने अपनी पत्नी डायना किसिएल कास्टेनबाम की बाहों में दम तोड़ दिया। बता दें, हीराम कास्टेन (Hiram Kasten) को ‘सीनफील्ड’ के तीन एपिसोड में देखा गया था। इस शो में उन्होंने एलेन बेन्स के दोस्त माइकल का रोल प्ले किया था। छोटे से कैरेक्टर से ही उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी।