11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dragon Ball के क्रिएटर अकीरा तोरीयामा का निधन, सिर पर चोट लगने के कारण हुई मौत, ऐसे हुए थे फेमस

Akira Toriyama Death: कार्टूनिस्ट और 'ड्रैगन बॉल' क्रिएटर अकीरा तोरीयामा (Dragon Ball Creator Akira Toriyama) का निधन हो गया है। 68 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन के खबर के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Mar 09, 2024

_akira_toriyama.jpg

ड्रैगन बॉल के क्रिएटर अकीरा तोरियामा

Akira Toriyama Death: जापान के फेमस एनीमे कार्टूनिस्ट और ड्रैगन बॉल (Dragon Ball) क्रिएटर अकीरा तोरियामा (Akira Toriyama) का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसकी जानकारी 'ड्रैगन बॉल' की आधिकारिक वेबसाइट ने दी है।

बताया गया कि 1 मार्च को सबड्यूरल हेमेटोमा (सिर की चोट के कारण सिर और दिमाग की सतह के बीच खून का जम जाना) की वजह से अकीरा तोरियामा का निधन हो गया है। अकीरा तोरियामा के निधन की खबर सामने आने के बाद फैंस काफी दुखी हैं और वो सोशल मीडिया पर अकीरा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Video: बॉयफ्रेंड को Kiss करने के लिए दौड़ीं ये सिंगर, कसकर लगाया गले और फिर...



निर्माता अकीरा तोरियामा को 'ड्रैगन बॉल' ने पहचान दिलाई थी। 'ड्रैगन बॉल' एक तरह की कॉमिक बुक (Comic Book Dragon Ball) है, जिसकी शुरुआत 1984 में हुई थी।

यहां पढ़ें: हॉलीवुड की ताजा खबरें

इसके बाद इसके आधार पर अनगिनत एनीमे सीरीज, फिल्में और वीडियो गेम बनाए गए हैं। अकीरा ने भी ड्रैगन बॉल पर सीरीज (Dragon Ball Series) बनाई थी, जिसके वजह से वह फेमस हुए थे।