इन दिनों एक के बाद एक स्टार्स के कैंसर होने की खबरें सामने आ रही हैं। बीतें दिनों जहां Rishi Kapoor के कैंसर होने की खबर आई थी। वहीं एक्ट्रेस Lisa Ray के साथ 'दि वर्ल्ड अनसीन' नाम के शो में काम कर चुकी एक्ट्रेस Sheetal Sheth को लेकर भी अब एक बुरी खबर आ रही है। शीतल सेठ अचानक ही अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद के कैंसर होने का चौंकाने वाला खुलासा किया है।