7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैक्सिकन Kim Kardashian की गलत बट लिफ्ट सर्जरी के कारण हुई मौत: रिपोर्ट

मैक्सिकन किम कर्दाशियां की हुई मौत बट लिफ्ट सर्जरी बना मौत का कारण गलत सर्जरी से जोसलीन कानो का हुआ निधन

less than 1 minute read
Google source verification

image

Neha Gupta

Dec 22, 2020

Joselyn Cano died

Joselyn Cano died

नई दिल्ली | मैक्सिकन किम कर्दाशियां (Mexican Kim Kardashian) के नाम से फेमस अमेरिकन मॉडल और फैशन डिजाइनर का 29 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मॉडल की मौत बट लिफ्ट सर्जरी (Butt-lift surgery) कराने के कारण हुई है। मेक्सिको की किम कर्दाशियां का असली नाम जोसलीन कानो (Joselyn Cano) था। फैंस को जोसलीन की मौत का गहरा सदमा लगा है। लोग लगातार उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 7 दिसंबर को आगे के प्रोसीजर के लिए कोलंबिया गई थीं जिस दौरान उनकी मौत हो गई। जसलीन की सर्जरी ठीक तरह से नहीं हो पाई थी। उसमें कुछ गलती बताई जा रही है जिसके कारण जोसलीन के साथ ये हादसा हुआ। जोसलीन के फैंस उन्हें मैक्सिकन किम कर्दाशियन नाम से बुलाते थे।

इंस्टाग्राम पर उनकी बढ़िया फैन फॉलोइंग है। 12 मीलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। जोसलीन के स्टाइल और हॉटनेस के कारण फैंस उनके दीवाने थे। बहराल फैंस के लिए उनकी किम कर्दाशियां का छोड़कर चले जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।