7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Titanic एक्टर के बाद फेमस मॉडल का निधन, कैंसर से हारी जंग

फेमस मॉडल का निधन हो गया है। उन्होंने कैंसर के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
फेमस मॉडल एंजेला जे का निधन

फेमस मॉडल एंजेला जे का निधन

Angela Jay Passes Away: फेमस मॉडल ने 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका कैंसर के चलते सोमवार को निधन हो गया है। अचानक उनके दुनिया छोड़ने से सिनेमा जगत को गहरा झटका लगा है। ये कोई और नहीं जानी-मानी मॉडल एंजेला जे (Angela Jay) है। इनकी मौत से उनके फैंस और चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई इनकी मौत पर दुख जता रहा है।

एंजेला जे को हुआ था कैंसर (Angela Jay Passes Away)

एंजेला जे लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। मॉडल को लंग्स कैंसर था और इस बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। एंजेला ने ईस्ट बॉर्न, ईस्ट ससेक्स हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। मॉडल के आखिरी समय में उनके साथ उनके पति केन मौजूद थे। एंजेला जे ने अपनी खूबसूरती की वजह से कई फेमस ऐड में काम किया था।

यह भी पढ़ें: फराह से 6 साल में टूटी शादी, मैच फिक्सिंग के लगे आरोप, जानें कौन है 60 साल का ये फेमस एक्टर

‘द सन’ यूनाइटेड किंगडम में छपने वाला एक छोटा न्यूजपेपर है। इस न्यूजपेपर के हेड ने जैसे ही एंजेला जे को देखा, उन्होंने मॉडल को साइन कर लिया। इसके बाद 'द सन’ के मुख्य पन्नों पर एंजेला जे को देखा जाने लगा। अब उनके जाने से उनके फैंस काफी दुखी हैं।