
लाइव शो के दौरान निक ने प्रियंका संग की ऐसी हरकत.. देखते रह गए लोग, प्रियंका को भी आ गई शर्म
Priyanka Chopra - Nick Jonas को लेकर लगभग हर दिन खबरें आती हैं। फैंस अक्सर उनकी फोटोज और वीडियोज देखने को लेकर बेताब रहते हैं। हाल में उनका एक नया वीडियो सामने आया है।
दरअसल, एक म्यूजिक इवेंट में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस को किस करके चीयरअप करती नजर आईं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बता दें यह शो बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड शो का है जहां जोनस ब्रदर्स की स्पेशल परफॉर्मेंस रखी गई थी। इस दौरान अवॉर्ड शो में जोनस ब्रदर्स को चीयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा, सोफी टर्नर और डेनियल जोनस नजर आ रही हैं। र
शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा सिल्वर स्लिट गाउन में नजर आईं। प्रियंका की ग्लैमरस ड्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं। अगर प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फिलहाल 'द स्काई इज पिंक' में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके अलावा मशहूर एक्टर फरहान अख्तर भी मुख्य किरदार में हैं।
Published on:
02 May 2019 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
