बता दें कि निक जोनस ने इस ट्रैक के लिए पहली बार हिंदी में गाया था। वहीं अब टाइगर ने इस ट्रैक को रिक्रिएट किया है। जिसपर यूजर्स की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। साथ ही सेलेब्स भी इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं। इस बीच जैकी भगनानी ने लिखा, 'बहुत उम्दा।'। वहीं एली अविराम ने लिखा, 'ओह माय गॉड! टाइगर आपने बहुत सुंदर गाया है'। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'क्या खूब गाया है, वेलडन।' इस तरह से कई यूजर्स टाइगर श्रॉफ की पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं।