
samuel singh
भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किए जाते हैं। आपने भी भोजपुरी का मशहूर गाना 'रिंकिया के पापा' सुना होगा। यह गाना 17 साल पहले रिलीज हुआ था। यह गाना आज भी उतने ही चाव से सुना जाता है। यह भोजपुरी के पॉपुलर गानों में से एक है। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि अगर इस गाने को कोई विदेशी सिंगर गाए तो उसके मुंह से यह गाना कैसा लगेगा। जी हां हाल ही में एक विदेशी सिंगर ने यह गाना गाया है। देखते ही देखते यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
नाइजीरियन सिंगर ने गाया यह गाना:
इस भोजपुरी गाने को एक नाइजीरियन सिंगर ने अपने अंदाज में गाया है। इस गाने को सैमुअल सिंह ने गाया है। सैमुअल ने इस गाने को कुछ ऐसे तरीके से गाया है कि लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उनके द्वारा गाया हुआ 'रिंकिया के पापा' गाना कुछ ही मिनटों पर इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया।
वर्ष 2002 में मनोज तिवारी ने गाया था:
बता दें कि 'रिंकिया के पापा' गाने को भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी ने वर्ष 2002 में गाया था। 17 साल बाद भी इस इस गाने की लोकप्रियता उतनी ही है जितनी शुरुआती दौर में थी। वहीं नाइजीरियन सिंगर सैमुअल सिंह की आवाज में भी इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। उनके गाने को अब तक करीब 10 लाख बार देखा जा चुका है।
Updated on:
09 Jan 2019 08:02 pm
Published on:
09 Jan 2019 07:50 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
