हॉलीवुड

Oscars 2023: ऑस्कर में ग्लोबल स्टार रिहाना ने स्टेज पर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, बोल्ड अंदाज देख इंप्रेस हुए लोग

Oscars 2023: ऑस्कर अवॉर्ड शो में वर्ल्ड वाइड सिंगर रिहाना ने शैंपेन कारपेट पर अपने जलवे बिखेरे हैं। वह अवॉर्ड फंक्शन में बेहद शानदार अंदाज में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अलग-अलग पोज दिया।

2 min read
Mar 13, 2023
Oscars 2023: Pregnant Rihanna shows off baby bump in leather on the Oscars champagne carpet

Oscars 2023: ऑस्करर्स 2023 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। पूरी दुनिया में फिलहाल ऑस्कर की ही बातें हो रही हैं। अमेरिका के लॉस एजेंलिस में सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया था। इस अवॉर्ड शो में ग्लोबल स्टार रिहाना ने अपने स्टाईल से लोगों के होश उड़ा दिए। इवेंट के शैंपेन कारपेट पर रिहाना ने महफिल लूट ली। इस अवॉर्ड शो में रिहाना ने न सिर्फ अपने स्टाईल महफिल लूटी, बल्कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान स्टेज परफॉर्मेंस भी दी। दुनिया भर में अब उनके ऑस्कर प्रेजेंट की चर्चा हो रही है।


रिहाना ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप


ब्लैक शीड एंड लेदर कटआउट गाउन में रिहाना स्टनिंग लगीं। प्रेग्नेंट रिहाना ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। रिहाना की ये कस्टम लेदर ड्रेस Maison Alaia ने डिजाइन की। आउटफिट के साइड स्लिट्स, लॉन्ग ट्रेन ने इसे अट्रैक्टिव लुक दिया। बेबी बंप को दिखाते हुए रिहाना ने एक से बढ़कर एक पोज दिए। वो हेड टू टो स्टनिंग लगीं।


बोल्ड लुक में नजर आईं रिहाना


ब्लैक गाउन के साथ रिहाना ने मिनिमल मेकअप किया हुआ था। उन्होंने डैंगलिंग ईयरिग्स, Giuseppe Zanotti हील्स कैरी की थीं। बोल्ड रेड लिपस्टिक ने उनके लुक में चार चांद लगाए। रिहाना के हेयरडो ने उनके लुक को हाईलाइट किया। सिंगर ने हाई पोनी बनाई थी। सिंगर रिहाना का सॉन्ग 'लिफ्ट मी अप' ऑस्कर्स में नॉमिनेटेड है। ये गाना फिल्म 'ब्लैक पैंथर-वकांडा' फॉरेवर से है।

यह भी पढ़ें: Oscars 2023: ऑस्कर में भारत का जलवा, दीपिका पादुकोण, नाटू-नाटू और द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने लूटी महफिल


रिहाना ने स्टेज पर किया परफॉर्म


95वें अकादमी अवॉर्ड्स में सबकी निगाहें ग्लोबल स्टार रिहाना पर टिकी थीं। वैसे तो इस साल रिहाना ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाईं, मगर उन्होंने अपनी स्टेज परफॉर्मेंस से फैंस के होश उड़ा दिए। ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान रिहाना अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं। रिहाना का प्रेग्नेंसी ग्लो उनके चेहरे पर साफ दिखा।


परफॉर्मेंस के दौरान के आउटफिट ने खींचा लोगों का ध्यान


रिहाना ने परफॉर्मेंस के दौरान भी ब्लैक कलर का आउटफिट चुना, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। इस ब्लैक आउटफिट के साथ रिहाना ने डायमंड नेकलेस पहना था, साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। इस आउटफिट में रिहाना किसी हसीन अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं।


दूसरी बार मां बनेंगी रिहाना


ऑस्कर अवॉर्ड्स के दौरान रिहाना 'लिफ्ट मी अप' सॉन्ग गाती नजर आईं। रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस से वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' का गाना 'लिफ्ट मी अप' ऑस्कर 2023 में बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट हुआ था। बता दें, वो दूसरी बार मां बन रही हैं। 2022 में रिहाना ने एक बेटे को जन्म दिया था। रिहाना का पहला बच्चा 9 महीने का है। सिंगर ने अपनी हर प्रेग्नेंसी में मैटरनिटी फैशन बार हाई किया है।

यह भी पढ़ें: Oscars 2023: ऑस्कर्स में हॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने कुछ यूं बिखेरा अपना जलवा, ग्लैमरस अंदाज में खिंचवाई तस्वीरें

Published on:
13 Mar 2023 09:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर