
Priyanka chopra
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने आपको ग्लोबल स्तर पर एक बार फिर साबित कर दिखाया है। वो ना केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका ने प्रूव कर दिखाया है कि वह एक उभरती हुई अमरीकन आइडल हैं। इसका ताजा उदाहरण यह है कि हाल ही में उन्होंने अमरीकन आइडल नंबर-1 का खिताब अपने नाम किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका अमरीकन आइडल के चार्ट में टॉप पर आ गई हैं। इससे पहले ड्वेन जॉनसन 1 हफ्तो से नंबर-1 पोजिशन पर थे। अब प्रियंका ने ड्वेन को पीछे छोड़ नंबर-1 की पोजिशन हासिल की है।
इंस्टाग्राम पर 53.3 मिलियन फेवरेट्स
रिपोट्र्स के मुताबिक, एक सोशल मीडिया एनालिटिक्स कंपनी के जुटाए गए वैश्विक आंकड़ों के अनुसार, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब और गूगल प्लस पर सेलेब्स की लोकप्रियता को ध्यान में रखकर यह चार्ट तैयार किया है। प्रियंका के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर 53.3 मिलियन फेवरेट्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर लगातर एक्टिव रहने के चलते यह उपलब्धि हासिल की है।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो फिलहाल वह कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वहीं साथ में वह अपने भारतीय फैंस के लिए शोनाली बोस निर्देशित फिल्म 'स्काई इज पिंक' में काम कर रही हैं। यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ भी नजर आएंगे। प्रियंका एक बॉलीवुड प्रोजेक्ट का भी निर्माण कर रही हैं जो ओशो की चीफ सेक्रेटरी मां शीला पर आधारित होगा।
Published on:
30 May 2019 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
