
priyanka chopra
बॅालीवुड और हॅालीवुड में अपनी शानदार अदाकारी से पहचान बना चुकी हसीन अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 8 एक्ट्रेसिस में जगह बना ली है। बता दें हाल में फोर्ब्स की एक लिस्ट जारी हुई है जिसमें 1 जून, 2016 से लेकर 1 जून, 2017 तक जिन एक्ट्रेसेज ने विश्व में सबसे ज्यादा कमाई की है उनका नाम शामिल है।
खबर के अनुसार शो क्वांटिको से विदेश में बेशुमार पॉपुलेरिटी हासिल करने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 65 करोड़ की कमाई कर फोर्ब्स की लिस्ट में आठवें स्थान पर अपनी जगह बना ली है। साथ ही बता दें इस साल भी फोर्ब्स के मुताबिक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में कोलंबिया की सोफिया वेरगारा ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
प्रियंका चोपड़ा भी दूसरी बार इस लिस्ट में शामिल हुई हैं। पिछले साल वे ABC चैनल के क्वांटिको शो के ऑन एयर होने के दौरान इस लिस्ट में शामिल हुईं थी। बता दें साल 2016 में प्रियंका ने 71.5 करोड़ की कमाई की थी। वहीं साल 2017 वे क्वांटिको के सीजन 2 में भी नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन की फिल्म वेबॉच में अहम किरदार निभाया। यही नहीं प्रियंका ने इन सब के अलावा कई विज्ञापनों में भी काम किया। बड़ी बात ये है कि पूरी कमाई का 50 परसेंट प्रियंका ने विज्ञापन से कमाया है। यही कारण हैं की फोर्ब्स ने प्रियंका को लगातार कमाई करने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल किया है।
अगर प्रियंका चोपड़ा के करियर की बात की जाए तो इन दिनों वे क्वांटिको के सीजन-3 की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वे बॉलीवुड की धक धक क्वीन माधुरी दीक्षित के जीवन पर आधारित सिटकॉम को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। जल्द ही प्रियंका हॉलीवुड फिल्म इज इन्ट रोमांटिक और अ किड लाइक जैक में भी नजर आएंगी।
Updated on:
27 Sept 2017 12:54 pm
Published on:
27 Sept 2017 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
