
priyanka and nick
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बाद से ही अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ये दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। ये दोनों एक दूसरे के लिए प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। दोनों के बीच बहुत प्यार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका अपने पति निक को किस नाम से बुलाती हैं। हाल में इस बात का खुलासा हुआ।
इस बात का खुलासा निक की एक इंस्टाग्राम पोस्ट से हुआ। बता दें कि इन दिनों प्रियंका भारत आई हुई हैं। ऐसे में निक को उनकी याद सता रही है। हाल में निक ने प्रियंका के साथ एक सेल्फी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। इस पर लिखा था,'मिसिंग यू'। ऐसे में प्रियंका ने जवाब देते हुए निक को प्यार से बाबू कहकर बुलाया था। दरअसल, प्रियंका ने लिखा,'बाबू आई हैव सो मच फोमो, मिस यू टू।'
फैंस को उनकी यह तस्वीर और पोस्ट काफी पसंद आ रही है। बता दें कि प्रियंका फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग के लिए भारत आई हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर लीड रोल में हैं। इस फिल्म के बाद प्रियंका एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आएंगी।
Published on:
10 Jun 2019 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
