29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो वायरल, ऐसे बोल्ड लुक में देसी गर्ल ने काटा पांच लेयर्स वाला केक

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को पति निक जोनस और अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया....

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Jul 20, 2019

Priyanka chopra

Priyanka chopra

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को पति निक जोनस और अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। देसी गर्ल पूरे 37 बसंत पार चुकी हैं। हाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रियंका की बर्थडे सेलिब्रेशन कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें उनके साथ निक जोनस और उनकी बहन परिणीति चोपड़ा नजर आ रही हैं। वायरल हुईं तस्वीरों में प्रियंका शिमरी रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। फ्रंट कट की इस ड्रेस में प्रियंका बहुत बोल्ड दिख रही हैं।

मियामी में सेलिब्रेट किया बर्थडे
खबरों के मुताबिक, प्रियंका अपने नए प्रोजेक्ट के लिए मियामी में थीं। उनका बर्थडे भी यहीं सेलिब्रेट किया गया। इसके लिए उनकी मां मधु चोपड़ा और कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा स्पेशली मियामी पहुंचीं। बर्थडे के मौके पर स्पेशली प्रियंका ने शिमरी रेड ड्रेस पहनी। डीप कीहोल नेकलाइन वाली इस ड्रेस में प्रियका बेहद हॉट लग रही हैं। वहीं निक उनके साथ लाइट यलो ड्रेस में दिख रहे हैं।

बर्थडे गर्ल का टियारा पहने दिखीं प्रियंका
बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान प्रियंका सिर पर बर्थडे गर्ल का टियारा पहने नजर आईं। तस्वीरों को देखकर पता चल रहा है कि प्रियंका ने अपने बर्थडे पार्टी में खूब एन्जॉय किया है। निक ने प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'बर्थडे गर्ल इन रेड'।

प्रियंका ने काटा पांच लेयर्स वाला केक
प्रियंका ने अपने बर्थडे के मौके पर केक को स्पेशली डिजाइन कराया। उनका बर्थडे केक पांच लेयर्स में बनाकर गोल्डन और रेड कलर से सजाया गया था। जिस पर ऊपर की तरफ प्रियंका का नेम टैग लगा था। बता दें कि शादी के बाद प्रियंका का यह पहला बर्थडे था, जिसे खास बनाने में निक जोनस ने कोई कसर नहीं छोड़ी।