
priyanka chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन सेंस के चलते सुर्खियों में रहती हैं। वह काफी महंगे कपड़े पहनती हैं। बता दें कि प्रियंका लग्जीरियस लाइफ जीती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सिर्फ प्रियंका ही नहीं बल्कि उनकी पेट भी डिजाइनर कपड़े पहनती है। प्रियंका के पास एक पेट है जिसका नाम डियाना है। डियाना अपनी जैकेट की वजह से सुर्खियों में आ गई है। इस जैकेट की कीमत हजारों में है।
हजारों रुपए की जैकेट पहनती है प्रियंका की डॉगी:
प्रियंका की पालतू डॉगी डिजाइनर जैकेट पहनती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस जैकेट की कीमत करीब 36 हजार रुपए है। बताया जा रहा है कि डियाना के लिए इस जैकेट को स्पेशली डिजाइन करवाया गया है।
प्रियंका ने शेयर की फोटो:
यह चर्चा में तब आई जब प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसकी तस्वीरें शेयर की। इस जैकेट का कलर रेड, ब्लैक और ग्रे है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, 'लॉस एंजेलिस में बहुत सर्दी है। जैकेट डिजाइन करने के लिए मोंकलर का धन्यवाद।'अब तक इसे लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।
इंस्टाग्राम पर है डियाना के 96 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स:
रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका की डियाना ढाई साल की है। सितंबर 2018 में प्रियंका ने डियाना का दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया था। बता दें कि डियाना का इंस्टाग्राम अकाउंट भी है। डियाना के करीब 96 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
घर में डियाना के लिए है अलग कमरा:
प्रियंका की डॉगी डियाना न्यूयॉर्क में रहती है। यहां प्रियंका का एक अपार्टमेंट है। इस घर में डियाना के लिए खास रूम बनाया गया है। इसमें डियाना के लिए स्पेशल बेड, खिलौने, एसी और अन्य कई सुविधाएं मौजूद हैं।
Updated on:
24 Jan 2019 02:39 pm
Published on:
24 Jan 2019 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
