
निक जोनस (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॅालीवुड ही नहीं हॅालीवुड इंडस्ट्री के भी पॅावर कपल माने जाते हैं। दोनों स्टार्स अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे को लेकर खुलकर प्यार जताते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं प्रियंका से शादी करने से पहले निक कई लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रह चुके थे। उन्ही में से एक थी एक्ट्रेस-मॉडल ओलिविया कल्पो (Olivia Culpo)। हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान ओलिविया ने निक संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।
एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह निक के प्यार में इस कदर पागल थी कि सबकुछ छोड़कर उनके साथ रहने आ गई थी। ओलिविया उस समय कुछ खास नहीं कमाती थीं, इसके बावजूद वह निक के लिए लॉस एंजिल्स शिफ्ट हो गई थी। यहां तक की वह निक के साथ शादी के ख्वाब देखने लगी थी। उनकी पहचान तक निक जोनस से थी। वो आगे बताती हैं कि उनकी प्रेम कहानी प्यार में पड़े किसी आम इंसान की तरह ही थी।
पहले उन्हें लगा कि निक उनसे शादी करेंगे। लेकिन जैसे ही निक ने उनके साथ ब्रेकअप की बात कही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनके पास खुद की कोई पहचान नहीं बची थी। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खुद को संभाला।
ओलिविया ने आगे बताया कि एक रात वह अपने अपार्टमेंट की छत देख रही थीं। तभी उन्हें ख्याल आया है कि वो घर का रेंट कैसे चुकाएंगी। उनके पास फूटी कौड़ी नहीं बची थी। फिर एक्ट्रेस ने तय किया कि वह अपने बलबूते पर अपना कॅरियर बनाएंगी। गौरतलब है कि ओलिविया ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी पर उन्हें बधाई भी दी थी। उन्होंने कहा था कि इस इंडस्ट्री में किसी को कभी भी प्यार मिल सकता है। निक के लिए बहुत खुश हूं। उम्मीद करती हूं कि सबको उनका प्यार हासिल हो। फिलहाल ओलिविया फुटबॉलर क्रिश्चियन मैककैफ्री को डेट कर रही हैं।
Published on:
09 Nov 2022 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
