22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के बाद दूसरी बार प्रियंका चोपड़ा को मिला बड़ा सम्मान, सबको पछाड़ शामिल हुई अब इस लिस्ट में..

अब हाल में उनको एक और सम्मान मिला है।

less than 1 minute read
Google source verification
priyanka chopra

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। उनके चर्चे सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी हैं प्रियंका ने एक एक्टर, प्रोड्यूसर, सिंगर और इन्वेस्टर के रूप में अपनी एक खास और अलग जगह बनाई है। वह कई बार सम्मानित भी हो चुकी हैं। अब हाल में उनको एक और सम्मान मिला है। प्रियंका को गोल्ड हाउस ए 100 लिस्ट में सबसे प्रभावशाली एशियाई के रूप में स्थान मिला है। बता दें कि यह दूसरी बार है जब उनको इस सूची में शामिल किया गया है।

बता दें कि इससे पहले अभिनेत्री को टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में भी शामिल किया गया था। वहीं अगर बात करें गोल्ड हाउस ए 100 लिस्ट की तो इससे पहले अभिनेत्री को वर्ष 2018 में भी इस सूची में शामिल किया गया था।

इस वर्ष की सूची में प्रियंका के अलावा, कॉमेडियन हसन मिन्हाज, सैंड्रा ओह, क्रेजी एक्टर अक्वाफिना और निर्देशक जॉन एम. चू और एक्टर डैरेन क्रिस, सेलिब्रिटी शेफ डेविड चांग, के-पॉप ग्रुप बीटीएस जैसे कई नामों को भी जगह मिली है।