
priyanka
प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) अपनी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ के कारण काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल में एक्ट्रेस देश वापस लौटी हैं और परिवार के साथ समय बीता रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीर शेयर की है जिसे लेकर वह इन दिनों चर्चा में हैं।
दरअसल प्रियंका की मां मधु चोपड़ा पेशे से एक डॉक्टर हैं। अब उन्होंने मुंबई में एक क्लीनिक खोली है। प्रियंका ने क्लीनिक की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। इन फोटोज में प्रियंका अपनी मां और वहां के स्टॉफ के साथ नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, मेरी मां ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में आज एक नया कदम उठाया है। उन्होंने @studio_aesthetique के साथ सफल venture किया है। इस मौके पर उनके साथ रहने पर गर्व है। बधाई मां, कठिनाईयों के सामने अपने आपको चैलेंज करने की आपकी काबिलियत हमें प्रेरित करती है।
Published on:
30 Apr 2019 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
