
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को अपने अमरीकन ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई कर ली। इस सगाई समारोह में निक और प्रियंका दोनों का परिवार शामिल हुआ। साथ ही बॉलीवुड से प्रियंका के दोस्त भी शामिल हुए।

इस तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक और सास-ससुर के साथ नजर आ रही हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में प्रियंका अपने बॉलीवुड दोस्तों और निक के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका के साथ आलिया भट्ट, अर्पिता खान, परिणीति चोपड़ा नजर आ रही हैं।

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और निक जोनस की मां साथ में नजर आ रही हैं। बता दें कि पूरे कार्यक्रम के दौरान निक की मां पारंपरिक परिधान में नजर आईं।

इस तस्वीर में निक अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं।