
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर की शादी में शामिल होने पेरिस गई थीं जहां उन्होंने खूब सुर्खिया बटोरी। शादी में निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा और कपल के परिवार सहित हॉलीवुड के स्टार शामिल हुए थे। इस दौरान की हाल ही में प्रियंका की कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसमें वह अपने पति निक के साथ होटल से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में देसी गर्ल ने गोल्डन शिमरी ड्रेस पहनी है जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।
ब्लैक टीशर्ट और ग्रे जैकेट में देखे निक
बात करें प्रियंका के पति निक की तो वह ब्लैक टीशर्ट और पैंट के साथ ग्रे जैकेट में हमेशा की तरह कूल अंदाज में नजर आएं। तस्वीरों में प्रियंका बहुत ही खुश नजर आ रही हैं। हर बार की तरह निक अपनी पत्नी का हाथ थामे हुए उनको प्रोटेक्ट करते हुए दिखें।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
प्रियंका और निक की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और इन्हें उनके फैंस भी काफी लाइक कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले यह कपल पेरिस में हुई शादी के बाद थोड़ा वक्त साथ बिताने के लिए टयूरिस्ट पैलेसेस पर दिखे थे।
Updated on:
09 Jul 2019 11:52 am
Published on:
09 Jul 2019 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
