24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन कहता है प्रियंका रिलेशनशिप में नहीं, इस सिंगर से है अफेयर! ये रहा सबूत

प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने रिलेशन को लेकर चुप्पी साधे रहती हैं

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

May 29, 2018

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने रिलेशन को लेकर चुप्पी साधे रहती हैं। बीते दिनों जब मेट गाला इंवेट के लिए प्रियंका चोपड़ा अपने खास दोस्त निक जोनस के साथ पहुंची थीं तो मीडिया में इस पर खूब चर्चा हुई थी। इसके बाद इनकी दोस्ती की खबरें तब और चर्चा का विषय बन गई जब दोनों को एक इवेंट के दौरान एक साथ बैठा देखा गया। इसके बाद से दोनों के बीच अफेयर्स के चर्चे जोरों पर हैं। हालांकि, बाद में इन दोनों की और से लिंकअप की इन खबरों को महज अफवाह बताया और एक इवेंट में साथ बैठने के बारे में कहा गया है कि ये महज इत्तेफाक था। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई और हाल में इन दोनों को एक बार फिर साथ में स्पॉट किया गया है।

फिर एक साथ हुए स्पॉट
हाल में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। बता दें कि प्रियंका और निक दोनों को अमरीका के एलए डोगर्स स्टेडियम में बेसबॉल का मजा लेते क्लिक किया गया। इसके बाद एक बार फिर से प्रियंका और निक के बीच खिचड़ी पकने की खबरों को हवा मिल गई है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं जब प्रियंका और निक को एक साथ देखा गया हो।

बस इतना ही नहीं:
इतना ही नहीं कुछ दिन पहले प्रियंका और निक जोनस को मेमोरियल डे के अवसर पर अपने कुछ दोस्तों के साथ एक नौका पर होलीडे और पार्टी करते देखा गया था।

कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई मुलाकात:
निक जोनस अमरीकी गायक और गीतकार है और मात्र 25 साल के हैं। प्रियंका की मुलाकात उनके हॉलीवुड टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद इन दोनों का अब तक कई बार साथ देखा जा चुका है।

देसी गर्ल की आने वाली फिल्में
बात करें प्रियंका के प्रोजेक्ट्स की तो वो इन दिनों हॉलीवुड फिल्म्स 'ए किड लाइक जेक' और 'इजन्ट इट रोमांटिक' में बिजी हैं। इसके अलावा वो सलमान खान की फिल्म 'भारत' से भी बॉलीवुड फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं।