
Priyanka chopra
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती है। लेकिन कई बार उन्हें अपनी तस्वीरों की वजह से ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। अब उनकी कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका का हॉट और बोल्ड लुक नजर आ रहा है। प्रियंका इन दिनों इटली के टस्कनी शहर में है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह बेहद ही हॉट लग रही है।
दरअसल, तस्वीरों में प्रियंका स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं। वह व्हाइट कलर के स्विमसूट में पूल में मस्ती करती दिख रही है। एक्ट्रेस इस स्विमसूट में काफी बोल्ड पोज देती नजर आ रही है। फैंस को उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। फिल्म की रैपअप पार्टी में भी प्रियंका का लुक काफी वायरल हुआ था।
Published on:
07 Jul 2019 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
