8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका चोपड़ा करने वाली हैं Oscar के प्री इवेंट को होस्ट, बेवर्ली हिल्स में इस कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ लॉस एंडेलिस में टाइम स्पेंड कर रही हैं। प्रियंका को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद उनके फैंस खुश हो जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Archana Keshri

Mar 22, 2022

प्रियंका चोपड़ा करने वाली हैं Oscar के प्री इवेंट को होस्ट, बेवर्ली हिल्स में इस कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन

प्रियंका चोपड़ा करने वाली हैं Oscar के प्री इवेंट को होस्ट, बेवर्ली हिल्स में इस कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन

जल्द ही प्री ऑस्कर इवेंट होने वाला है, मगर खुशी की बात ये है की इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा होस्टिंग करते दिखाई देने वाली हैं। साउथ एशियन एक्सीलेंस को सेलिब्रेट करने के लिए बेवर्ली हिल्स में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

दरअसल, 23 मार्च को प्रियंका मिंडी कलिंग और कुमैन नानजियानी के साथ अपने कई दक्षिण एशियाई सहयोगियों के साथ एक प्री-ऑस्कर कार्यक्रम की होस्टिंग करने वाली हैं। इस इवेंट में भारत से प्रियंका चोपड़ा के अलावा अंजुला आचार्य, बेला बजरिया और मनीष भी होस्ट करने वाले हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' में नजर आई थीं। खबरों के मुताबिक, प्रियंका, शिल्पी सोमाया गौड़ा के नॉवल 'सीक्रेट डॉटर' के ऑनस्क्रीन अडैप्शन में दिखाई देंगी।

बात करें बॉलीवुड की तो प्रियंका आखिरी बार 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। अब वो डायरेक्ट फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ लीड रोल में होंगी। प्रियंका के फैंस उन्हें बॉलीवुड फिल्म में देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़ें: 'Gully Boy' फेम रैपर 'MC Tod Fod' 24 की उम्र में निधन, Ranveer Singh-Siddhant Chaturvedi का टूटा दिल, आखिरी चैट का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा 'RIP भाई'

इन दिनों प्रियंका अपने पति निक जोनस और बेटी के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। वो हाल ही में सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी हैं। प्रियंका और निक ने इस खुशबरी को अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें: Blackbuck Poaching Case में Salman Khan को बड़ी राहत, याचिकाओं पर अब होगी हाईकोर्ट में सुनवाई