22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति की गलत उम्र बताकर बुरी फंसी प्रियंका चोपड़ा, बाद में निक ने आगे आकर की मदद

इन दिनों प्रियंका पति निक संग कुछ प्राइवेट टाइम स्पेंट कर रही हैं। हाल में उन्होंने निक के साथ एक फोटो शेयर की और वो ट्रोल हो गईं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Sep 04, 2019

nick_2.jpg

बॉलीवुड और हॅालीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka chopra ) शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वह पति निक संग कुछ प्राइवेट टाइम स्पेंट कर रही हैं। हाल में उन्होंने निक के साथ एक फोटो शेयर की और वो ट्रोल हो गईं।

दरअसल, प्रियंका ने निक जोनस ( nick jonas ) के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘गर्व की बात है जब आप 27 साल की उम्र में अपना टकीला खरीद लेते हो’।

निक की उम्र 27 बताने पर लोग प्रियंका मजाक उड़ाने लगे। अभी निक 26 साल के हैं। निक की उम्र 27 बताने पर लोग प्रियंका मज़ाक उड़ाने लगे।

हालांकि प्रियंका को ट्रोल होता देख निक पत्नी के सपोर्ट में उतर आए। निक ने अपनी इंस्टास्टोरी पर एक फनी मीम शेयर किया जो ट्रोलर्स के लिए जवाब था। इस मीम में बताया गया कि दो हफ्ते बाद निक जोनस का बर्थडे हैं और प्रियंका चोपड़ा को ये बात पता है।