27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत एक आम आदमी की 1 साल की सैलेरी से भी ज्यादा!

अब प्रियंका (Priyanka Chopra) अपनी एक ड्रेस की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं।

2 min read
Google source verification
Priyanka chopra

Priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह अपने अभिनय के झंडे गाड़ रही हैं। इन दिनों वह हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त चल रही हैं। वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। लड़कियां फैशन के मामले में उनको फॉलो करती हैं। अब प्रियंका अपनी एक ड्रेस की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं।

देसी गर्ल जब भी किसी इवेंट में जाती हैं तो वहां अपने ड्रेसिंग सेंस के कारण चर्चाओं में आ जाती हैं हाल ही वह माइकर कोर के शो में पहुंची थीं। इस दौरान सभी की निगाहें उनके लुक पर टिक गई। शो में प्रियंका ने Mimi Cuttrell की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी।

इस ड्रेस की कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत 1 लाख 72 हजार रुपए की बताई जा रही है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका इमनी महंगी ड्रेस में नजर आई हों। वह कई बार बहुत महंगी ड्रेस में स्पॉट हो चुकी हैं।

ज्ञातव्य है कि इसी ड्रेस की वजह से प्रियंका के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें सोशल मीडिया पर चल पड़ी थीं। ऐसा इसलिए क्योकि इस ड्रेस में प्रियंका का बेबी बंप भी दिखाई दे रहा है। हालांकि अब तक प्रियंका ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है।