26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेग्नेंट हैं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस बनेंगे पिता?, अभिनेत्री की इस खास दोस्त ने दिया हिंट

बता दें कि प्रियंका और ओक्टाविया अच्छी दोस्त हैं।

2 min read
Google source verification
nick jonas and Priyanka

nick jonas and Priyanka

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कान फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक और फैशनेबल आउटफिट की वजह से चर्चा में हैं। बता दें कि प्रियंका ने इस बार कान में डेब्यू किया है। इसी बीच एक बार फिर से प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबरें सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार एक हालीवुड एक्ट्रेस ने भी अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर हिंट दिया है। दरअसल, प्रियंका इवेंट में जो गाउन पहना था, उसमें उनका बैली फैट दिखाई दे रहा था। इसके बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों ने फिर से जोर पकड़ लिया है।

TOI की रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम पोस्ट पर अमरीकन एक्ट्रेस ओक्टाविया स्पेंसर ने लिखा,'Stunning Mamacita।' अंग्रेजी में इसका मतलब होता है 'hot momma'। अब ओक्टाविया के इस कमेंट ने देसी गर्ल की प्रेग्नेंसी की खबरों को मजबूती दे दी है।

बता दें कि प्रियंका और ओक्टाविया अच्छी दोस्त हैं। इन दोनों को फिल्म 'A Kid Like Jake' के प्रमोशनल इवेंट में साथ देखा गया था। बता दें कि प्रियंका ने कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कारपेट शिमरी ब्लैक और मैरून कलर का थाई हाई-स्लिट गाउन पहना था। इसमें प्रियंका का बैली फेट दिख रहा था। यूजर्स ने भी अभिनेत्री की इस तस्वीर पर कमेंट किए। एक ने लिखा, 'मुझे लगता है प्रियंका प्रेग्नेंट हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या प्रियंका प्रेग्नेंट हैं?'