
Priyanka and Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज अपनी डेटिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। यानी कि 26 मई को पहली बार डेट पर गए थे और निक ने पहली बार प्रियंका को प्रपोज किया था। यहीं से उनके अफेयर की शुरुआत हुई थी। अपनी डेटिंग एनिवर्सरी के मौके पर भावुक हुए निक ने इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'ब्यूटी एंड द बीस्ट'।
निक ने लिखा इमोशनल पोस्ट
निक ने लिखा, 'एक साल पहले मैं प्रियंका से मिलने अपने कुछ दोस्तों के साथ पहुंचा था। अब प्रियंका मेरी बेस्ट फ्रेंड है और मेरी खूबसूरत पत्नी है। मैं अपनी इस एक साल की जर्नी को देखकर खुश हूं। तुम मुझे हर दिन खुश रखती हो और इंस्पायर करती हो। मैं तुम्हारा पति बनकर खुश हूं। आई लव यू।'
भारत में शादी नहीं करना चाहती थीं प्रियंका
प्रियंका ने जिम्मी फॉलेन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था,'मैं हमेशा से निक जोनस का नाम अपने नाम के साथ जोड़ना चाहती थी।''हम एक परिवार की तरह हो गए थे। मैं बहुत ट्रेडिशनल हूं। मैं आइजलैंड में किसी प्राइवेट जगह पर शादी करना चाहती थी। जिससे मैं उस वक्त सारी परेशानियों से दूर हो सकूं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हम मुंबई में थे तब निक ने कहा कि हम भारत में शादी क्यों नहीं कर सकते। मुझे अपनी दुल्हन को उसके घर से ले जाना चाहिए।'इस तरह दोनों ने जोधपुर में अपनी शादी करने का फैसला लिया था।
तीन डेट के बाद निक ने किया प्रियंका को प्रपोज
एक इंटरव्यू में निक ने बताया था कि उन्होंने तीन डेट के बाद प्रियंका को प्रपोज किया था। प्रियंका को प्रपोज करने के लिए निक ने टिफनी स्टोर से हीरे की अंगूठी खरीदी थी। वहीं प्रियंका के बर्थडे पर आधी रात को निक ने प्रियंका से सगाई की थी।
Updated on:
26 May 2019 05:10 pm
Published on:
26 May 2019 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
