
Priyanka Chopra
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) और निक जोनस ( Nick Jonas ) ने पिछले दिसंबर में शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका ज्यादातर वक्त अमरीका में बिता रही हैं। अक्सर घूमते हुए उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं। कुछ पहले क्रूज होलीडे एन्जॉय करते वक्त प्रियंका और निक की रोमांस की तस्वीरें सामने आई थी। शादी के बाद से ही निक ( Nick Jonas ) और ( Priyanka Chopra ) प्रियंका एक-दूसरे की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। ये दोनों हमेशा सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के बारे में लिखते रहते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि उनके लिए हर वक्त उनके पति बहुत ही अट्रैक्टिव हैं।
उठते ही प्रियंका के साथ ऐसी हकरत करते हैं निक
बता दें कि इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के करीब नौ महीने बाद बेडरूम के राज खोले हैं। उन्होंने बताया कि बेडरूम में उनके और निक के रिश्ते कैसे हैं। प्रियंका ने एक वेबसाइट को बताया, निक हर सुबह जब भी उठते हैं, तो उनके चेहरे को काफी वक्त तक निहारते रहते हैं। यानि निक प्रियंका को इतना प्यार करते हैं कि सुबह के समय वो अपनी पत्नी के चेहरे से शुरुआत करते हैं। इसके बारे में प्रियंका कहती हैं कि उनके पति का हर दिन सुबह-सुबह ऐसे घूरना काफी अजीब लगता है। वो बोली, 'यह बहुत ही ज्यादा अजीब होता है, लेकिन मैं जब भी उठती हूं वो मेरा चेहरा देखते रहते हैं। मुझे लगता है कि उनकी नजर से बचने के लिए मुझे जाकर काजल और मॉइस्चराइजर लगाने दो उसके बाद देख लो। मेरी आंखे नींद में होती है, लेकिन वो फिर भी देखते हैं। वह बहुत ही अमेजिंग और सुपरस्वीट हैं।’
निक को परफेक्ट पति मानती हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस को एक परफेक्ट पति मानती हैं। इस बारे में वो कहती हैं कि एक महिला अपने पति से क्या चाहती हैं। वह प्यार करें, आपकी तरफ देखें, वह ऐसा सब करते हैं। लेकिन कई बार थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन बहुत अच्छा लगता है। यानि ये सभी खूबियां निक में हैं। इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो वो जल्दी ही 'द स्काई इस पिंक' में नज़र आने वाली हैं।
Updated on:
14 Aug 2019 12:30 pm
Published on:
14 Aug 2019 07:26 am
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
