
quantico
अमरीकी टीवी शो 'क्वांटिको' में हिंदू आतंकवाद से जुड़े एक सीन पर प्रियंका चोपड़ा ने माफी मांगी है। प्रियंका ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया और कहा कि, ''मैं बहुत दुखी और शर्मिंदा हूं कि क्वांटिको के एक विवादित एपिसोड से कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मेरा मकसद कभी भी किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। मैं माफी मांगती हूं। मुझे भारतीय होने पर गर्व है।''
दरअसल, शो के एक सीन में 'भारतीय राष्ट्रवादियों’ को न्यूयार्क के मैनहटन में कश्मीर से जुड़े एक सम्मेलन से ठीक पहले एक आतंकी हमला करने की योजना बनाते और उसके लिए पाकिस्तान को फंसाते दिखाया गया। जिसके लिए एबीसी नेटवर्क पहले ही माफी मांग चुका है।
निर्माताओं ने किया प्रियंका का समर्थन
निर्माताओं ने कहा,''एपिसोड के लिए प्रियंका को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए, क्योंकि उनका इसपर कोई नियंत्रण नहीं था।उन्होंने कहा, ‘एपिसोड से काफी भावनाएं आहत हुईं जिनका निशाना गलत रूप से प्रियंका बनी। जिन्होंने न तो कार्यक्रम की रचना की है, न ही उसे लिखा या उसका निर्देशन किया। उनकी कार्यक्रम के कलाकारों के सेलेक्शन में या सीरिज की कहानी में कोई भूमिका नहीं होती।''
भारतीय प्रशंसकों ने की थी आलोचना
भारतीय प्रशंसकों ने कहा कि ‘क्वांटिको’ के लेखकों ने बिना किसी व्यापक समझ के भारत-पाकिस्तान के मुद्दे को लेकर हस्तक्षेप किया।एबीसी नेटवर्क ने एक बयान में कहा, ''एबीसी स्टूडियोज और ‘क्वांटिको’ के कार्यकारी निर्माता हमारे नये एपिसोड ‘द ब्लड ऑफ रोमियो’ के कारण आहत हुए हमारे प्रशंसकों से माफी मांगना चाहते हैं।’ बयान में कहा गया, ‘क्वांटिको’ एक काल्पनिक रचना है। कार्यक्रम में कई अलग-अलग जातीयता,पृष्ठभूमि वाले निगेटिव किरदार दिखाए जाते रहे हैं, परंतु इस मामले में हमने अनजाने में एक जटिल राजनीतिक मुद्दे में हस्तक्षेप किया जिसका हमें अफसोस है। हम निश्चित रूप से किसी को आहत नहीं करना चाहते थे। ''
Published on:
10 Jun 2018 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
