12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

‘खलीबली’ पर थिरके रणवीर संग अमेरिकी रैपर फैरल विलियम्स

होली के इवेंट में फैरल और रणवीर ने जमकर मस्ती की।

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Mar 03, 2018

ranveer singh and pharell williams

ranveer singh and pharell williams

हॅालीवुड इंडस्ट्री के जाने माने रैपर फैरल विलियम्स हाल में भारत पधारे। इसी के चलते उन्होंने शुक्रवार को भारत में होली का त्योहार भी मनाया। खास बात ये थी की उनका साथ देने के लिए बॅालीवुड के मशहूर स्टार रणवीर सिंह भी वहां मौजूद थे।मुंबई में स्पेार्ट्स वियर कंपनी द्वारा आयोजित इस होली के इवेंट में फैरल और रणवीर ने जमकर मस्ती की। इस मौके पर अमेरिकन रैपर फैरल ने रणवीर की फिल्म पद्मावत के गाने खलीबली सॉन्ग पर खूब ठुमके लगाए।

दरअसल फैरल एक मशहूर स्पोर्ट्स वियर कपंनी के स्पेशल होली कलेक्शन को लॉन्च करने के लिए मुंबई पहुंचे थे। इस होली के इवेंट को बांद्रा के ताज होटल में आयोजित किया गया। इवेंट में वहां मौजूद सभी मेहमानों के साथ सूखे रंगों और गुलाब की पत्तियों के साथ होली खेली गई। इस पूरे इवेंट को रणवीर सिंह ने ही होस्ट किया। साथ ही इवेंट की कुछ तस्वीरें लोंगो ने इंस्टाग्राम पर भी अपलोड की। तस्वीरों में रैपर फैरल और रणवीर सिंह काफी कूल अंदाज में दिखाई दे रहे थे।

इस इवेंट का लुत्फ उठाने रणवीर के अलावा कई और जाने माने सेलेब्स पहुंचे। वीजे अनुशा दांडेकर, सेलिब्रिटी शेफ सारा टोड, मिनी माथुर जैसे कई मशहूर हस्तियां पार्टी में शामिल हुईं। 11 बार ग्रेमी अवॉर्ड जीत चुके फैरल होस्ट रणवीर सिंह के साथ धमाल मचाते दिखाई दिए। इतना ही नहीं फैरल ने कई बॉलीवुड और पंजाबी डांस नंबर्स पर डांस भी किया।

#happyholi #mumbai #adidaspharrellwilliams @ranveersingh

A post shared by SARAH TODD (@sarahtodd) on

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में

जल्द ही एक्टर रणवीर सिंह और बॅालीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॅाय' में साथ दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर एक रैपर का किरदार निभाते दिखाई देंगे। पहली बार होगा जब आलिया और रणवीर सिंह साथ दिखाई देंगे।इसके अलावा रणवीर सिंह निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा में भी काम करने वाले हैं।इस फिल्म में वे एक पुलिसवाले की भूमिका निभाएंगे।