8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रिंस हैरी और मार्कल की शादी का यह वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी, हंसते-हंसते हो जाओगे लोटपोट

ऋषि कपूर ने प्रिंस हैरी और मेगल मार्कल की शादी का एक वीडियो शेयर किया है

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

May 21, 2018

Prince harry and Meghan Markle

Prince harry and Meghan Markle

प्रिंंस हैरी और मेगन मार्कल की शाही शादी दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में इनकी शादी हुई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इनकी शादी में शामिल हुई। सोशल मीडिया पर भी इनकी शादी के वीडियो और तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके फनी बना रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

ऋषि कपूर ने किया शेयर:
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह कई बार अपने ट्वीट के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिनों से ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई थी लेकिन अब वे वापस लौट आए हैं। जब वे वापस आए तो उन्हें खुद महसूस हुआ कि उन्होंने कितनी मजेदार चीजें मिस की हैं। उन्होंने प्रिंस हैरी और मेगल मार्कल की शादी का एक वीडियो शेयर किया है।

हिंदी फिल्म के डायलॉग को किया डब:
ऋषि कपूर ने इस शाही शादी का जो वीडियो शेयर किया है, उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसमें प्रिंस हैरी की आवाज पर राजकपूर का डायलॉग डब किया गया है। इसमें वह मार्कल से कहते नजर आ रहे हैं 'मेरे मन में एक बात आई है कि भगवान की कृपा हुई तो मेरे फूल सरीखा एक लल्ला होगा और उसका नाम रखूंगा गंगाप्रसाद तो क्या आप मेरे लल्ले की मां बनेंगी।'

शादी में मिले ऐसे तोहफे:
शादी से पहले ही प्रिंस हैरी और मार्कल ने मेहमानों से गुजारिश की थी कि वे कोई गिफ्ट ना दें। अगर वे कुछ देना ही चाहते हैं तो चैरिटी संस्थाओं में से किसी एक को सहयोग दें। इसके बावजूद उनको शादी में बड़े अजीब तोहफे मिले हैं। जानवरों के हित के लिए काम करने वाली संस्था पेटा ने प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मार्केल के लिए एक सांड भारत से तोहफे में भेजा है। इस सांड का नाम 'मेरी' रखा गया है। यह नाम मेघन और हैरी के नाम के शुरुआती अक्षरों को जोड़कर बनाया गया है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल ने शाही जोड़े के नाम से ऑस्ट्रेलियन इंटरनेशनल मिलिट्री गेम्स लिमिटेड को 10 हाजर डॉलर दान दिए हैं। सिडनी के पास मौजूद टारोंगा चिड़ियाघर में दो कोआला के नाम प्रिंस हैरी और मेघन मार्केल पर रखा गया है।