8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिनेत्री ने सबके सामने फिल्म फेस्टिवल में सुनाई अपने रेप की कहानी, देखें वीडियो

उन्होंने स्पीच में कहा कि वर्ष 1997 में कान फेस्टिवल में ही हार्वे विंस्टीन ने उनका रेप किया था

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

May 20, 2018

Asia Argento

Asia Argento

पिछले कुछ समय से फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के यौन शोषण का मुद्दा चर्चाओं में हैं। अभिनेत्रियां इस बारे में खुलकर अपने विचार साझा कर रही हैं और साथ ही अपनी आपबीती भी बता रही हैं। हाल ही में एक हॉलीवुड अभिनेत्री ने एकअभिनेत्री ने सबके सामने फिल्म फेस्टिवल में सुनाई अपने रेप की कहानी फिल्म फेस्टिवल के दौरान अपने रेप की कहानी सुनाई। दरअसल इटैलियन फिल्म स्टार आसिया अर्जेंतो ने कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टीन पर कथित तौर पर रेप किए जाने का आरोप लगाया है।

क्लोजिंग सेरेमनी स्पीच में लगाए आरोप:
अभिनेत्री आसिया शनिवार को कान फिल्म फेस्टिवल के क्लोजिंग सेरेमनी में स्पीच दे रही थीं। इस स्पीच में ही उन्होंने हार्वे पर रेप के आरोअभिनेत्री ने सबके सामने फिल्म फेस्टिवल में सुनाई अपने रेप की कहानीप लगाए। साथ ही उन्होंने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो महिलाओं का यौन शोषण करते हैं।

रेप का अड्डा:
आसिया ने अपनी स्पीच में कहा कि वर्ष 1997 में कान फेस्टिवल में ही हार्वे विंस्टीन ने उनका रेप किया था। उन्होंने कहा, 'मैं 21 साल की थी और इस फेस्टिवल को रेप का अड्डा बना लिया गया था। मैं उम्मीद करता हूं कि अब कभी भी हार्वे विंस्टीन को इस फिल्म फेस्टिवल में नहीं बुलाया जाएगा।'

यौन शोषण करने वालों पर साधा निशाना:
आसिया ने अपनी स्पीच में उन लोगों को भी आड़े हाथों लिया जो महिलाओं का यौन शोषण करते हैं। उन्होंने कहा 'यहां आपके बीच बैठे हुए कुछ लोग भी महिलाओं के खिलाफ अपराध करने के जिम्मेदार हैं। ऐसा व्यवहार इंडस्ट्री या वर्कप्लेस में नहीं किया जाना चाहिए। आपको पता है कि आप कौन हैं लेकिन सबसे जरूरी यह है कि हमें भी पता है कि आप कौन हैं और हम आपको और ज्यादा बचने का मौका नहीं देंगे।'

पहले भी लगाए थे आरोप:
गौरतलब है कि आसिया ने पहले भी हार्वे विंस्टीन पर रेप के आरोप लगाए थे। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया था कि जब वह 21 साल की थी तो विंस्टीन ने होटल के एक खाली कमरे में बहाने से उन्हें बुलाकर रेप किया था।

फिल्म का रेप सीन अनुभव पर ही आधारित:
आसिया ने पहले यह भी बताया था कि वर्ष 2000 में आई उनकी फिल्म 'स्कारलेट दीवा' में एक रेप सीन विंस्टीन के साथ उनके अनुभव पर ही आधारित था।

मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड:
अभिनेत्री आसिया को कान फिल्म फेस्टिवल में इस वर्ष बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया है।