
Sofia hayat
अभिनेत्री सोफिया हयात अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। पहले उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर नन बनने का फैसला लिया था। सन्यास लेने के कुछ समय बाद ही उन्होंने सन्यासी जीवन को छोड़ दिया। उन्होंने शादी भी कर ली। अब वह अपने पति से भी दुखी है। उन्होंने अपने पति को घर से निकाल दिया है। साथ ही गर्भवती सोफिया ने अपना बच्चा भी खो दिया है।
पति को बताया शैतान और धोखेबाज:
सोफिया ने अपने पति व्लाद स्टैन्श्यू को ब्रिटेन स्थित अपने घर से बाहर निकाल दिया है। सोफिया ने अपने पति को शैतान और धोखेबाज बताया है। सोफिया ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में अपना दर्द बयां किया है। सोफिया ने पिछले वर्ष अप्रेल माह में व्लाद से शादी की थी। व्लाद की यह दूसरी शादी थी। सोफिया ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में इस बात का खुलासा किया है कि वह अब अपने पति के साथ नहीं है।
A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat) on
बयां किया दर्द:
सोफिया ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा,'तुमने कहा था कि तुम इंटीरियर डिजाइनर हो, जो महलों को डिजाइन करता है। यही नहीं, तुम कर्जे में थे। तुमने झूठ कहा कि तुम मुझसे प्यार करते हो। प्यार में झूठ और चोरी नहीं होती है। मैंने हमारी शादी का सारा खर्चा उठाया। मैंने तुम्हारे खाने और कपड़ों का बिल भरा। लेकिन, तुम्हें वह सब कुछ चाहिए था जो मेरे पास था।' साथ ही उन्होंने लिखा,'जब मैं तुमसे मिली तब तुम एक दुकान में काम करते थे लेकिन मैंने इसकी परवाह नहीं की और तुमसे प्यार किया। सभी ने मुझे समझाया कि किसी ऐसे के साथ मत जाओ जिसके पास ना ही घर है और ना ही पैसा। लेकिन फिर भी मैंने प्यार पर विश्वास किया और तुमने मुझे गलत साबित कर दिया।
देवदूत के रूप में शैतान:
सोफिया ने अपने पति को धोखेबाज के साथ शैतान भी कहा। उन्होंने लिखा, 'तुम देवदूत के रूप में एक शैतान निकले और मेरा हर तरह से शोषण किया। लेकिन भगवान सब देख रहा है और वो ही न्याय करेगा।'
Published on:
30 Apr 2018 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
