1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक कुत्ते की वजह से शादी के 25 साल बाद तलाक ले रहे Sylvester Stallone-Jennifer Flavin!

हॉलीवुड स्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन (Sylvester Stallone) और उनकी पत्नी शादी के 25 साल बाद एक कुत्ते की वजह से तलाक ले रहे है, जिसके पीछे एक बेहद ही दिलचस्प कहानी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 26 Aug 2022, 10:04 AM IST

शादी के 25 साल बाद तलाक ले रहे Sylvester Stallone-Jennifer Flavin

शादी के 25 साल बाद तलाक ले रहे Sylvester Stallone-Jennifer Flavin

हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में गिने जाने वाले एक्टर सिलवेस्टर स्टैलोन (Sylvester Stallone) की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है। उनके फैंस भारत में भी काफी तादात में है। ऐसे में उनके फैंस के लिए एक बड़ी चौंकाने और दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही है। सिलवेस्टर स्टैलोन और उनकी पत्नी जेनिफर फ्लाविन ( Jennifer Flavin ) शादी के 25 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। सामने आ रही खबरों की माने तो, दोनों के तलाक के पीछे की वजह बेहद अजीबो-गरीब है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर ने 19 अगस्त को पाल्म बीच काउंटी में तलाक का एप्लीकेशन दिया है।

इससे पहले सिलवेस्टर स्टैलोन के मैनेजर ने दोनों के तलाक की खबरों को महज अफवाह बताया था, लेकिन इसके कुछ ही घंटे बाद ही दोनों के अलग होने की खबरें तेजी से खबरों में छाने लगी। खबरों की माने तो स्टैलोन और उनकी पत्नी फ्लाविन के बीच एक कुत्ते को लेकर झगड़ा हुआ।

इतना ही नहीं दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात तलाक तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि सिलवेस्टर अपने घर में रॉटविलर ब्रीड का नया कुत्ता पालना चाहते थे, लेकिन जेनिफर इसके लिए तैयार नहीं थीं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ, जो काफी ज्यादा बढ़ गया।

यह भी पढ़ें: फोटो में दिखने वाला ये लड़की आज है एक सुपरस्टार की पत्नी, खुद की फिल्में फ्लॉप होने के बाद बन गई थीं राइटर


बात यहीं खत्म नहीं हुई। दोनों के बीच इतनी लड़ाई के बाद भी स्टैलोन घर पर अपना पसंदी रॉटविलर खरीद कर ले आए और उसका नाम Dwight रखा। खबरों की माने तो एक्टर के पास पहले से ही कई पालतू कुत्ते थे, लेकिन एक्टर के मुताबिक घर और परिवार की सुरक्षा के लिए नया रॉटविलर लाना चाहिए, जिसके हक में उनकी पत्नी नहीं थी।

सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक स्टैलोन को जब तलाक के बारे में पता चला तो वे खुद भी हैरान रह गए थे। एक्टर तलाक नहीं लेना चाहते वो बात करके ही इस पूरे मामले को सुलझाना चाहते थे, लेकिन बात बढ़ गई और खबरों में फैलने लगी। बता दें कि स्टैलोन की पत्नी जेनिफर उनसे उम्र में 22 साल छोटी हैं। दोनों ने साल 1997 में शादी की थी।

यह भी पढ़ें: Netflix पर जल्द आ रही हैं रूह कंपा देने वाली ये 6 Horror सीरीज और फिल्में, अब होगा असली डर से सामना!

बड़ी खबरें

View All

हॉलीवुड

मनोरंजन