1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फोटो में दिखने वाली ये लड़की आज है एक सुपरस्टार की पत्नी, खुद की फिल्में फ्लॉप होने के बाद बन गई थीं राइटर

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कुछ स्कूल बच्चे नजर आ रहे हैं। इस फोटो की खास बात ये है कि इन बच्चों में से एक इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं और आज के समय में वो एक सुपरस्टार की पत्नी हैं। क्या आप उन्हें पहचान सकते हैं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 26 Aug 2022, 10:11 AM IST

फोटो में दिखने वाला ये लड़की आज है एक सुपरस्टार की पत्नी

फोटो में दिखने वाला ये लड़की आज है एक सुपरस्टार की पत्नी

आए दिन सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों की कई थ्रोबैक और बचपन की फोटो वायरल होती रहती है, जिनमें इन सितारों को पहचान पाना काफी मुश्किल होता है। इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही फोटो तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में स्कूल के बच्चे एक साथ नजर आ रहे हैं, जिनमें उनके साथ उनकी टीचर भी नजर आ रही हैं। इस फोटो की खास बात ये है कि इन बच्चों में एक लड़की की भी फोटो है, जिसका इंडस्ट्री से सीधा ताल्लुक रखती हैं। जी हां, ये बच्ची एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं, जिन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है और इस समय वो एक बड़े सुपरस्टार की पत्नी हैं।

इस बच्ची ने एक्ट्रेस के तौर पर लगभग 12-13 फिल्मों में काम किया है, जो बॉक्स ऑफिस कुछ खास नहीं चल पाईं, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ कर अपना रुख फिल्म प्रोडक्शन की तरफ कर लिया और साथ ही वो एक राइटर भी बन गईं। क्या आप पहचान पाए इस बच्ची को ये कौन हैं?

अगर नहीं तो कोई बात नहीं हम आपको बताते हैं वो कौन हैं। ये हैं बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्न (Rajesh Khanna) और डिंपल कपाडिया (Dimple Kapadia) की बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna), जो आज सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पत्नी हैं।

यह भी पढ़ें: इस एक्टर ने भरी महफिल में फोड़ दी थी Zeenat Aman की एक आंख, बहुत दर्दनाक था वो किस्सा!


वायरल हो रही इस फोटो में ट्विंकल खन्ना काफी सारे बच्चों के साथ लेडी टीचर के पीछे खड़ी हैं। साथ ही वो बॉयकट में नजर आ रही हैं। वायरल हो रही फोटो में ट्विंकल खन्ना काफी बेबाक अंदाज में मुस्कुराती नजर आ रही हैं। वैसे देखा जाए तो ट्विंकल खन्ना आज भी हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं।

बात दें कि इससे पहले ट्विंकल ने भी इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा था कि 'मैं निश्चित तौर अपने अजीब हेयरस्टाइल को याद नहीं करती, लेकिन उन पुराने दिनों को याद करती। मैं नए दौर में अपने सालों पुरानी यादों को याद करती रहती हूं'। इसके अलावा वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: 'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' में 'जेठालाल' के लिए Dilip Joshi नहीं बल्कि ये एक्टर था पहली पसंद! ऐसे हाथ से फिसला रोल