1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ में ‘जेठालाल’ के लिए Dilip Joshi नहीं बल्कि ये एक्टर था पहली पसंद! ऐसे हाथ से फिसला रोल

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) आज भी दर्शकों का पसंदीद शो बना हुआ है। ये शो सालों से लोगों के मनोरंजन का साधन बना हुआ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शो में 'जेठालाल' का किरदार दिलीप जोशी (Dilip Joshi) को नहीं इस एक्टर को मिलने वाला था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 25 Aug 2022, 2:12 PM IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'जेठालाल' के लिए Dilip Joshi नहीं बल्कि ये एक्टर था पहली पसंद

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'जेठालाल' के लिए Dilip Joshi नहीं बल्कि ये एक्टर था पहली पसंद

सालों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाला कॉमेडी टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की शुरूआत साल 2008 में हुई थी। तब से लेकर आज कर ये शो लोगों को पसंदीदा बना हुआ है। हालांकि, कुछ समय से शो के कास्ट में कुछ बदलाव हुए हैं, लेकिन फिर भी शो लोगों का दिल जीत रहा है। इस शो की जान 'जेठालाल' से लेकर 'दया बेन' और 'बबीता जी' जैसे किरदारों ने लोगों के दिल में अपने लिए खास जगह बना रखी है और अपनी अदाकारी से लोगों का खूब मनोरंजन किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं शो में 'जेठालाल' के किरदार के लिए पहली पसंद दिलीप जोशी (Dilip Joshi) नहीं थे।

जी हां, ये बात एक दम सच है। इस शो में 'जेठालाल' के किरदार के लिए दिलीप जोशी को नहीं बल्कि एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने उस समय इस किरदार के लिए मना कर दिया था। शो के मेकर्स 'जेठालाल' के लिए राजपाल यादव को कास्ट करना चाहते थे। राजपाल यादव ने अपनी लाजवाब कॉमिक एक्टिंग और टाइमिंग से लोगों के बीच अपनी अलग जगह बनाई है।

इसलिए शो के मेकर्स चाहते थे कि वो शो में जेठालाल बन दर्शकों को गुदगुदाएं, लेकिन उन्होंने इस किरदार को निभाने से इनकार कर दिया था। सामने आ रही खबरों की माने तो, मेकर्स शो की स्क्रिप्ट लेकर राजपाल यादव के पास पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने शो में काम करने से मना दिया था। एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि 'वे ऐसे रोल में काम करना पसंद करते हैं, जो उनके लिए ही लिखा गया हो'।

यह भी पढ़ें: Krushna Abhishek और Aarti Singh को फिर याद आए Govinda मामा, बोले - 'घर बिक गया था और मामा ने...'


इंटरव्यू में एक्टर ने आगे बताया कि 'हो। ऑप्शन रोल में वो काम करना पसंद नहीं करते हैं, जिसमें किसी को भी फिक्स किया जा सके'। एक्टर ने आगे बताया था कि 'जिसकी किस्मत में जो होता है वो ही उसे मिलता है'। एक्टर की ये बात भी एक दम सही साबित होती है, जब राजपाल यादव ने इस किरदार के लिए मना कर दिया था तब ये रोल दिलीप जोशी को ऑफर हुआ।

इसका ऑफर आने के बाद उन्होंने फौरन इसे एक्सेपट कर लिया और वो ये किरदार निभाकर लोगों के बीच छा गए। दिलीप जोशी ने कई फिल्मों और शो में काम किया, लेकिन उनको TMKOC में 'जेठालाल' के किरदार से असली पहचान मिली। आज भी लोग उनको जेठालाल कहकर ही बुलाते हैं। बता दें कि शो में आने से पहले दिलीप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे।

यह भी पढ़ें: 'सुकेश चंद्रशेखर से Nora Fatehi भी गिफ्ट लिया करती थी, फिर मैं आरोपी और वो गवाह क्यों?', Jacqueline Fernandez ने ED से किया सवाल