1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सुकेश चंद्रशेखर से Nora Fatehi भी गिफ्ट लिया करती थी, फिर मैं आरोपी और वो गवाह क्यों?’, Jacqueline Fernandez ने ED से किया सवाल

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने अपना पक्ष रखते हुए ED से सवाल किए हैं। उन्होंने इस मामले नोरा फतेही (Nora Fatehi) को भी घेरने की कोशिश की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 25 Aug 2022, 12:32 PM IST

Nora Fatehi को लेकर Jacqueline Fernandez ने ED से किया सवाल

Nora Fatehi को लेकर Jacqueline Fernandez ने ED से किया सवाल

काफी लंबे समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी है। वहीं ED इस मामले में लगातार एक्ट्रेस से पूछ-ताछ कर रही है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपना पक्ष रखते हुए ED से सवाल किया है। जानकारी के लिए बदा दें कि ED ने इस केस में एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही Nora Fatehi) को गवाह बनाया है, जिसको लेकर जैकलीन ने ED पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि 'सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) से गिफ्ट्स स्वीकार करने वाली वो अकेली नहीं हैं'।

साथ ही जैकलीन ने ED से सवाल करते हुए कहा कि 'जब इस मामले में एक और नाम सामने आ रहा है तो फिर बस उन्हें ही आरोपी क्यों बनाया गया है?'। जैकलीन ने आगे कहा कि 'मैं सुकेश चंद्रशेखर के गिफ्ट्स और 'राजनीतिक ताकत' के प्रभाव में ठगी गई एक महिला हूं, मेरा जो नुकसान हुआ है उसे पैसों में नहीं आंका जा सकता है'।

जैकलीन की 7.2 करोड़ की FD को कुर्क करने के बाद ED ने अपनी चार्जशीट में जैकलीन को आरोपी बनाया है। एक्ट्रेस ने 22 अगस्त को कोर्ट में एक अपील दायर की है, जिसमें उन्होंने खुद को पीड़ित बताया। साथ ही जवाब में कहा कि 'वे मुख्य आरोपी सुकेश द्वारा अपनाए गए तौर-तरीकों की शिकार है। सुकेश ने जैकलीन को धोखा दिया है। रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो ये साफ-साफ इस धोखे के बारे में बताते हैं'।

यह भी पढ़ें: 'दिल बहलाने को बायकॉट एक बहाना...', बायकॉट ट्रेंड को लेकर Shah Rukh Khan ने बोली ऐसी बात कि वायरल हो गया वीडियो


एक्ट्रेस का आगे कहना है कि 'दुर्भाग्य से ईडी का रवैया काफी मकैनिकल और पूर्वाग्रहों से प्रेरित लगता है। इसलिए कोई इस तथ्य को नहीं देख रहा कि प्रतिवादी (जैकलीन) ने जो खोया है उसे पैसे से नहीं तौला जा सकता है'। ED पर उनको आरोपी बनाने को लेकर जैकलीन ने कहा कि 'नोरा फतेही और कुछ दूसरे सेलेब्स को भी सुकेश चंद्रशेखर ने गिफ्ट्स देकर ठगा था, लेकिन उन्हें गवाह बना लिया गया और मुझे आरोपी'।

एकट्रेस ने आगे कहा कि 'ये साफ दिखाता है कि मेरे खिलाफ गलत भावना से काम किया जा रहा है'। सामने आ रही खबरों की माने तो जैकलीन ने ये भी कहा कि 'ये सारा पैसा जो ईडी ने जब्त किया है वो मेरी मेहनत से कमाया हुआ है'। जैकलीन ने अपना जवाब देते हुए कहा कि 'उसकी एफडी का चंद्रशेखर से कोई संबंध नहीं है और ये ठग के अस्तित्व से पहले ही बनाई गई थी'।

यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill को फिर आई Sidharth Shukla की याद? ‘क्या हाल हो गया है मेरा’ गुनगुनाती आईं नजर