1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘दिल बहलाने को बायकॉट एक बहाना…’, बायकॉट ट्रेंड को लेकर Shah Rukh Khan ने बोली ऐसी बात कि वायरल हो गया वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार 'बायकॉट बॉलीवुड' ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' का नाम भी शामिल हो चुका है। ऐसे में किंग खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो इस ट्रेंड पर बात करते नजर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 25 Aug 2022, 11:32 AM IST

बायकॉट ट्रेंड को लेकर Shah Rukh Khan ने बोली ऐसी बात कि वायरल हो गया वीडियो

बायकॉट ट्रेंड को लेकर Shah Rukh Khan ने बोली ऐसी बात कि वायरल हो गया वीडियो

पिछले दो सालों से बॉलीवुड के गृह काफी खबार चल रहे हैं। इस साल कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन उनमें से कुछ ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा पाईं। बाकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुईं। इसके अलावा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से #BoycottBollywood ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड की बली कई फिल्में चढ़ी, जिनमें रणबीर कपूर की 'शमशेरा', अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' और आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी फिल्में शामिल है। ये सभी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर विफल साबित हुईं। वहीं अब इस कड़ी में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' को लेकर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

इसी बीच शाहरुख का एक वीडियो तेजी से सोशस मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो पुराना है, लेकिन इस वीडियो में शाहरुख बायकॉट ट्रेंड के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख का ये वीडियो साल 2015 का है, जब उनकी फिल्म 'दिलवाले' रिलीज हुई थी। इस दौरान एक्टर ने भारत में असहिष्णुता पर भी बात की थी, जिसके बाद उनको और उनकी फिल्म को लेकर बायकॉट ट्रेंड करने लगा था, जिसके बारे में उन्होंने एक शो में अपनी बात रखी थी।

इस ट्रेंड का सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ा था और उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। वहीं इस वीडियो में शाहरुख कहते हैं कि 'दरअसल, कभी-कभी यह अच्छा होता है। अगर पिक्चर उतनी ना चले जितना आप समझते थे, तो एक बहाना मिल जाता है। ये बहाना है...सामाजिक बहिष्कार हुआ था। इसलिय नहीं चली, लेकिन दिल बहलाने को गालिब ख्याल अच्छा है कि फिल्म अच्छी थी वो सामाजिक बहिष्कार हुआ'।

यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill को फिर आई Sidharth Shukla की याद? ‘क्या हाल हो गया है मेरा’ गुनगुनाती आईं नजर


किंग खान ने इसके बारे में बात करते हुए आगे कहते हैं कि 'पूरे सम्मान के साथ, किसी को होगा इश्यू, कुछ एक कमेंट था, कुछ कितना बना दिया, वो लोग बड़े खुश होंगे ... और अगर खुश है तो वो भी खुश हों ... हमारी वजह से ही खुश हो ... लेकिन देश में, भारत में, जितना प्यार मुझे किया जाता है, मैं ये डंके की चोट पर बोल सकता हूं, बहुत कम लोगों को किया गया है और वो प्यार एक बात से ये दो चीजों से… सही गलत लोग समझते हैं… मुझे नहीं लगता कि इससे मुझे या मेरी फिल्म पर कोई असर पड़ा है या कभी मुझे या मेरी फिल्म को प्रभावित करेगा'।

शाहरुख का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही उनके इस वीडियो पर यूजर्स भी कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान फिल्म 'पठान' से 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं, जो अगले साल रिलीज होने वाली है। इस वीडियो पर उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। साथ ही फिल्म से जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:Akshay Kumar ने ‘रक्षा बंधन’ जैसी फिल्म बनाई ही क्यों? Urfi Javed ने एक्टर का उड़ाया मजाक