1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस एक्टर ने भरी महफिल में फोड़ दी थी Zeenat Aman की एक आंख, बहुत दर्दनाक था वो किस्सा!

ज़ीनत अमान (Zeenat Aman) ने 70 के दशक में अपनी बोल्डनेस से सभी को अपना दीवाना बना दिया था। अपने दौर में उन्होंने कई फिल्मों में बोल्ड सीन दिए हैं, लेकिन वो अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 25 Aug 2022, 2:59 PM IST

इस एक्टर ने Zeenat Aman की फोड़ दी थी एक आंख

इस एक्टर ने Zeenat Aman की फोड़ दी थी एक आंख

70 से 80 के दशक की खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में से एक ज़ीनत अमान (Zeenat Aman) ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनकी दमदार अदाकारी ने उनको उस दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस बनाया। आज भी उनकी फिल्में और गाने लोगों के बीच पसंद किए जाते हैं। ज़ीनत अमान ने उस दौर में कई फिल्मों में बोल्ड सीन दिए, जिनको लेकर वो हमेशा चर्चाओं में रहीं। ज़ीनत अमान की सबसे बड़ी और हिट फिल्मों में से एक 'सत्यम् शिवम् सुंदरम्' थी। इस फिल्म में ज़ीनत अमान के ज्यादा सीन बोल्ड थे, लेकिन फिल्म की स्टोरी लाइन और उनकी जबरदस्त अदाकारी ने दर्शकों का खूब ध्यान खिंचा।

ज़ीनत अमान अपनी फिल्मों और बोल्डनेस के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। ज़ीनत अमान ने उस दौर के एक्टर संजय खान (Sanjay Khan) के साथ शादी की थी। हालांकि, एक्टर ने कभी इस बात को माना भी नहीं कि दोनों की शादी हुई थी। दोनों की शादी से ज़ीनत अमान को ऐसा दर्द मिला, जो सारी जिंदगी उनके साथ रहा। बताया जाता है कि एक बार एक पार्टी के दौरान ज़ीनत अमान और संजय खान की खूब झगड़ा हो गया था, जिसके एक्टर ने गुस्से में ज़ीनत को इतनी जोर से मारा कि एक्ट्रेस की एक आंख फूट गई।

यह भी पढ़ें: 'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' में 'जेठालाल' के लिए Dilip Joshi नहीं बल्कि ये एक्टर था पहली पसंद! ऐसे हाथ से फिसला रोल


इस घटना के बाद ज़ीनत और संजय अलग हो गए थे। बता दें कि अपनी जिंदगी का लंबा समय अकेले काटने के बाद ज़ीनत ने दूसरी शादी फिल्ममेकर मज़हर खान (Mazhar Khan) से की थी, लेकिन बताया जाता है कि पिछली शादी की तरह ज़ीनत की ये शादी भी सफल नहीं रही। इतना ही नहीं मजहर का भी लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया, जिसके बाद एक्ट्रेस एक बार फिर अकेले रह गईं। खबरों की मानें तो, ज़ीनत ने अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले अपने दम पर की है। ज़ीनत अमान आज भी किसी न किसी इवेंट में नजर आती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: Krushna Abhishek और Aarti Singh को फिर याद आए Govinda मामा, बोले - 'घर बिक गया था और मामा ने...'