
सिंगर टेलर स्विफ्ट का नाम बिलेनियर लिस्ट में शामिल
फोर्ब्स के अनुसार, सिंगर टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) ने आधिकारिक तौर पर 2024 विश्व के अरबपतियों की लिस्ट में एंट्री ले ली है। उनकी कुल संपत्ति एक अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है। कहा जाता है कि वह केवल सॉन्ग राइटिंग और परफॉर्मेंस पर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली आर्टिस्ट हैं। वहीं, इस लिस्ट में रिहाना और जे-जेड के साथ कई फेमस लोग भी शामिल हैं।
स्विफ्ट का जन्म 13 दिसंबर, 1989 को पेंसिल्वेनिया में हुआ था। कुछ साल पहले, ग्रैमी विनर स्विफ्ट के म्यूजिक के राइट्स को लेकर विवाद चल रहा था। बाद में, उन्होंने राइट्स के लिए अपने छह एल्बमों को फिर से रिकॉर्ड किया। जिसके बाद स्विफ्ट ने फैंस से उनके गानों के नए वर्जन को सुनने की रिक्वेस्ट की। सिंगर ने 'स्टाइल', 'कर्मा', 'डेलिकेट' जैसे बेहतरीन गाने गाए हैं।
डिक वुल्फ - उम्र 77 - कुल संपत्ति 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर।
मैजिक जॉनसन - उम्र 64 - कुल संपत्ति 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर।
लेब्रोन जेम्स - उम्र 39 - कुल संपत्ति 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर।
टाइगर वुड्स - उम्र 48 - कुल संपत्ति 1.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर।
रिहाना - उम्र 36 - कुल संपत्ति 1.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर।
टायलर पेरी - उम्र 54 - कुल संपत्ति 1.4 अरब अमेरिकी डॉलर।
पीटर जैक्सन - उम्र 62 - कुल संपत्ति 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर।
किम कार्दशियन - उम्र 43 - कुल संपत्ति 1.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर।
जे-जेड - उम्र 54 - कुल संपत्ति 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर।
ओपरा विन्फ्रे - उम्र 70 - कुल संपत्ति 2.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर।
माइकल जॉर्डन - उम्र 61 - कुल संपत्ति 3.2 अरब अमेरिकी डॉलर।
स्टीवन स्पीलबर्ग - उम्र 77 - कुल संपत्ति 4.8 अरब अमेरिकी डॉलर।
जॉर्ज लुकास - उम्र 79 - कुल संपत्ति 5.5 अरब अमेरिकी डॉलर।
Published on:
03 Apr 2024 09:56 am
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
