
हॉलीवुड फिल्म के मशहूर'टाइटैनिक'( titanic ) के हीरे लियोनार्डो डिकाप्रियो (Leonardo DiCaprio) आज दुनिया के टॅाप स्टार्स की लिस्ट में से एक हैं। लेकिन उनकी चर्चा फिल्मों से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर होती है। हाल ही एक खबर ने सभी को चौंका दिया है। 48 साल के लियानार्डो इन दिनों 19 साल की एक लड़की को डेट कर रहे हैं। इस लड़की का नाम है ईडन पोलानी। एक्ट्रेस को डेट करने की वजह से वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैं। लियोनार्डो पहली बार ईडन पोलानी ( eden polani ) के साथ एक पार्टी में बेहद करीब बैठे नजर आए थे। इससे पहले लियोनार्डो हॉलीवुड मॉडल और एक्ट्रेस कैमिला मोरोन (Camilla Morrone) को डेट कर चुके हैं। पिछले साल ही दोनों का रिश्ता टूटा है।
सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक
19 साल की ईडन पोलान को डेट करने पर सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लग रही है। एक शख्स ने लिखा, इनकी गर्लफ्रेंड इतनी छोटी है कि उसका हाई स्कूल का एक्सपीरियंस कोविड 19 की वजह से रुक गया था। वहीं दूसरे यूजर ने कहा, लियोनार्डो की फिल्म 'टाइटैनिक' जब रिलीज हुई थी तो उनकी ये गर्लफ्रेंड तो पैदा भी नहीं हुई थी।
लियोनार्डो का वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि 'टाइटैनिक' ( titanic ) फिल्म 25 साल पहले, 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से वह रातों-रात स्टार बन गए थे। लियोनार्डो के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'किलर्स ऑफ़ द फ्लावर मून' ( killers of the flower moon ) में नजर आएंगे। इस मूवी में लिली ग्लैडस्टोन, ब्रेंडन फ्रेजर, रॉबर्ट डी नीरो भी अहम किरदारों में हैं।
Published on:
09 Feb 2023 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
