
7, 499 रुपये की कीमत में JVC ने लॉन्च किए 6 नए Smart TV, जानिए खासियत
नई दिल्ली:स्मार्टफोन की तरह ही इन दिनों कंपनियां स्मार्ट टीवी भी लॉन्च कर रही हैं ताकि अपने ग्राहकों को स्मार्ट बना सके। इसी कड़ी में JVC ने भारत में अपने 6 स्मार्ट टीवी लॉन्च हैं,जिसकी शुरुआती कीमत 7,499 रुपये रखी गयी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, एक इंटरनेट पोर्ट और वाई-फाई सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ग्राहकों एक स्मार्ट रिमोट भी मिलेगा।
बता दें कि JVC 24N380C स्मार्ट टीवी नहीं है, लेकिन इसमें ब्लूटूथ का सपोर्ट दिया गया है। JVC 32N3105C टीवी में 1366x768 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। इस स्मार्ट टीवी में 1.5GHz quad-core processor का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्ट टीवी में आपको 24 वाट का स्पीकर और 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा कंपनी अपने इस स्मार्ट टीवी में Netflix और YouTube समेत 500 ऐप्स पहले से मौजूद मिलेंगे।
अगर कीमत की बात करें तो JVC ने अपने 24N380C को 7,499 रुपये, JVC 32N380C को 9,999 रुपये, JVC 32N3105C को 11,999 रुपये, JVC 39N380C को 15,999 रुपये और JVC 39N3105C को 16,999 रुपये में पेश किया गया है। JVC के स्मार्ट टीवी की सेल फ्लिपकार्ट पर की जाएगी।
Published on:
14 Jun 2019 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allहोम अप्लाएंसेज
गैजेट
ट्रेंडिंग
