7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 February Ka Rashifal: बेहद शुभ फल देने वाला है नवरात्रि का पहला दिन, पढ़ें-शनिवार राशिफल

10 February Ka Rashifal शनिवार से माघ नवरात्रि शुरू हो रही है। यह गुप्त नवरात्रि शुभ फल देने वाली है। नवरात्रि के पहले दिन मेष, मिथुन, कर्क, कुंभ मकर समेत कई राशियों पर माता दुर्गा के साथ शनिदेव का आशीर्वाद बरसेगा। इसलिए इन राशियों के लोगों के लिए शुभ लाभ की स्थिति बनेगी। पढ़ें 10 फरवरी 2024 का आज का राशिफल..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 09, 2024

aajkarashifal.jpg

आज का राशिफल गुप्त नवरात्रि माघ नवरात्रि 10 फरवरी 2024 शनिवार

मेष राशि
आज का दिन व्यवसाय के लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे। भवन क्रय करने का मन होगा। नए संबंध बनेंगे।


वृषभ राशि
विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें। आप जल्द दूसरों पर विश्वास कर लेते हैं, सतर्क रहें। व्यर्थ विवादों से दूर रहें। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे होने की संभावना है। नए आभूषणों की प्राप्ति होगी।


मिथुन राशि
आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। दिनचर्या प्रभावित होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।


कर्क राशि
दिन अनुकूल है, आवास की समस्या हल हो सकती है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।


सिंह राशि
संतों के दर्शन होंगे, प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास न करें। आर्थिक मामलो में लापरवाही न करें।


कन्या राशि
समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें। पारिवारिक समस्या से चिंतित रहेंगे। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। व्यक्तिगत कार्यों में लापरवाही कर रहे हैं। नौकरी में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

ये भी पढ़ेंः Video : हर हर गंगे से गूंजे देश भर के गंगा तट, कहीं पुष्प वर्षा, कहीं तर्पण


तुला राशि
आपके कार्यों से परिवार में आपकी प्रशंसा होगी। मित्रों के साथ यात्रा होगी। यश, उत्साह बढ़ेगा। व्यावसायिक कार्य में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रेम प्रसंग में सफल होंगे।


वृश्चिक राशि
व्यापार में बदलाव आने की उम्मीद है। व्यापार में नए अवसर आएंगे। रूका पैसा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। मेहमानों का आगमन होगा।


धनु राशि
अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ सकता है। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। श्रेष्ठजनों से मेल होगा, व्यवसाय की उलझन खत्म होगी।


मकर राशि
अपने धन का कुछ अंश परोपकार में लगाएं। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। परिवार में शुभ और अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकता हैं। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यवसाय में विरोधियों से सावधान रहें।


कुंभ राशि
परिजनों पर संदेह न करें, व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। अपने लोगों को महत्व दें। किस व्यक्ति से क्या बात करनी है, इसका ध्यान रखें। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा।


मीन राशि
समय पर काम करना सीखें। अपने विचारो पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिवार में खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा संभव है।