4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13 जुलाई राशिफलः मिथुन राशि के जातकों को आज बरसों पुरानी वाहन सुख की इच्छा हो सकती हैं पूरी ।

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या कुछ खास लेकर आया हैं, देखे अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

image

Shyam Kishor

Jul 12, 2018

todays rashifal

13 जुलाई राशिफलः मिथुन राशि के जातकों को आज बरसों पुरानी वाहन सुख की इच्छा हो सकती हैं पूरी ।

ज्योतिष पं श्यामनारायण व्यास
मेष राशिः अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की कोशिश करें । यश कीर्ति में वृद्धि होगी । कारोबार में लाभ बढेगा । संतान पर ध्यान रखें । अपने व्यवहार में नम्रता लाने से बिगड़े काम भी बनेंगे । वाहन सुख मिलेगा ।

वृषभ राशिः दिन की शुरुवात शुभ संकल्पों से होगी । नए कारोबार में लाभ की आशंका कम हैं । माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा । कैरियर में निराश न हों, समय बदलने वाला है । नए आवास के योग बन रहे है ।

मिथुन राशिः अपने काम करने के तरीको में सुधार की जरूरत है । आज धन लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा । कारोबार में विवाद शांत होंगे । समय बदलेगा । वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं ।

कर्क राशिः कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी । परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी । नौकरी में विवाद शांत होंगे । लाभ के अवसर मिलेगे।घर पर शांति बनाए रखें ।

सिंह राशिः अपने पराये में फर्क समझे । ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें । बोलने से पहले विचार करे । किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी । दुसरों के निजी मामलो में बोलना बन्द करे ।

कन्या राशिः कम बोले और अच्छा बोले । आज शत्रु भी प्रशंसा करेंगे । बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दे । वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी । मान-प्रतिष्ठा बढेगी । न्याय पक्ष उत्तम रहेगा ।

तुला राशिः सोच के परे कार्य होने से परेशानी बड़ सकती है । लाभ के अवसर मिलेंगे । कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा । विवादों में मौन ही लाभदायक होगा । अपने से बड़ों का आदर करें ।

वृश्चिक राशिः नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं । स्वास्थ्य कमजोर रहेगा । फिजूल खर्च बढ़ेंगे । धोखा होने की आशंका है । पुराने रोग उभरने की संभावना है । वाहन का प्रयोग सम्भल कर करें ।

धनु राशिः दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे है । मानसिक पीड़ा हावी रहेगी । इष्ट पर विश्वास रखे । आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं । सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा ।

मकर राशिः दिन की शुरुवात आनंददायक रहेगी । पुराने मित्र की मुलाकात से लाभ के योग हैं जो शुभ रहेगा । शत्रु परास्त होंगे । यात्रा के योग है । स्वास से सम्बंधित रोग हो सकता है ।

कुम्भ राशिः समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा । सुख शांती चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा । मुश्किल है पर नामुमकिन नही । लाभ के अवसर बढेंगे ।

मीन राशिः अपने आप पर विश्वास रखो दुसरो के भरोसे न रहे । आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है । सजग रहे सतर्क रहे । स्वास्थ्य ठीक होगा । खर्च बढ़ेंगे ।