11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

18 February Rashifal: मेष, वृषभ समेत छह राशियों की सूरज जैसी चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल

18 February Rashifal today आज का राशिफल रविवार 18 फरवरी 2024 के अनुसार यह दिन मेष वृषभ समेत छह राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ है। दैनिक राशिफल में पं चंदन श्याम नारायण से जानें मेष से मीन तक के लिए कैसा रहेगा दिन..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 17, 2024

rashifal_today.jpg

आज का राशिफल रविवार 18 फरवरी 2024

मेष राशि
अपनी छवि बनाए रखने के लिए प्रयास करते रहें, सामाजिक दायरा बढ़ेगा, घर परिवार और अपने व्यवसाय में तालमेल स्थापित करेंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।


वृषभ राशि
सरकारी मामलों में परेशानी आ सकती है, आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। स्थितियों को समझें, क्रोध में कार्य को न बिगाड़ें। किसी अजनबी पर विश्वास करने से बचें, दोस्तों की मदद करनी पड़ेगी।


मिथुन राशि
प्रभावशाली व्यक्तियों से संबंध खराब न करें, वाणी पर संयम रखें और नम्र बनें। नकारात्मकता को हावी न होने दें, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है, दाम्पत्य जीवन सोहर्द्रपूर्ण रहेगा।


कर्क राशि
वाहन सुख मिलने से आवागमन की परेशानी दूर होगी, संतान सुख की प्राप्ति होगी। आजीविका के साधन बढ़ेंगे, यात्रा के योग हैं, जो सुखद देंगे। रविवार को जीवनसाथी का सहयोग आगे बढ़ने में मददगार होगा।

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope 18 to 24 February: मेष से मीन तक के लिए कैसे रहेंगे अगले सात दिन, जानिए राहत के उपाय


सिंह राशि
व्यावसायिक समस्या का अंत होगा, जीवन में किसी अपने की कमी महसूस होगी। अपने व्यक्तिगत काम को नजरअंदाज न करें, जीवनसाथी से संबंध में कटुता आ सकती है।


कन्या राशि
सामाजिक और राजनीतिक दायरा बढ़ेगा, आप की लोकप्रियता बढ़ने से विरोधी सक्रिय होंगे। उधार दिया पैसा समय पर न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे, व्यवसाय विस्तार के लिए समय उपयुक्त हैं।


तुला राशि
अपने हुनर को दिखाने का समय है, किसी विषय पर जानकारी प्राप्त करेंगे। घर परिवार में उचित सम्मान न मिलने से दुखी रहेंगे, अपने निजी कार्यों में दूसरे की राय लेने से बचें।


वृश्चिक राशि
अपनी आदतों को बदलें, कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होगा। अपने कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे, अनजाने में हुई गलती का पछतावा होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः शनिवार को घर लाएं ये पांच चीजें, शनिदेव का मिलेगा आशीर्वाद, कट जाएंगे सारे कष्ट


धनु राशि
अपनी जिम्मेदारी से विमुख न हों, चीजों को नजरअंदाज न करें, समय पर प्रतिक्रिया करें। संतों के मार्गदर्शन में कार्य पूरे होंगे, व्यापार में बदलाव का मन है जो देरी से पूरा होगा।


मकर राशि
कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बनेगी, संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग बनेंगे, कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है, आजीविका के लिए यात्रा करनी होगी।


कुंभ राशि
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी, किसी के प्रति आकर्षित होंगे। खर्च की अधिकता रहेगी, वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है, आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।


मीन राशि
अपने उद्देश्य को पूरा करेंगे, अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। संभल कर कार्य करें, मकान दुकान पर खर्च होगा। दोस्तों की मदद मिलने से कोई बड़ा काम हो सकता है।