21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

21 October Ka Rashifal: आपकी राशि मिथुन है तो राजनीति में बढ़ेगी जिम्मेदारी, जानें बाकी घरवालों का हाल

21 October ka Rashifal नवरात्रि का सातवां दिन मेष से मीन राशि तक के लोगों के लिए अलग-अलग रहेगा। आज का राशिफल में इनमें से कई लोगों को सौगात मिलने के संकेत हैं तो आइये जानतें हैं आप को आज क्या मिलने वाला है या आपको कहां सतर्क रहना होगा..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Oct 20, 2023

21_october_ka_rashifal.jpg

21 अक्टूबर शनिवार का राशिफल 2023

मेष राशि
आपकी राशि मेष है तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला है। एक ओर आपके अपने आपकी उन्नति से खुश नहीं रहेंग। नतीजतन उनके रूखे व्यवहास से आप दुखी होंगे। वहीं कोई बात आपको परेशान कर सकती है तो फंसा धन लौटने की भी उम्मीद है। इस दिन आपको मित्रों से विवाद हो सकता है। अच्छी बात यह है कि संतान सुख मिल सकता है है।


वृषभ राशि
व्यवसाय में नई योजना लागू होगी। अधिकारी आपके व्यवहार से खुश होंगे। झूठ बोलने की आदत छोड़ दें। नए संबंधों के कारण जीवन में परिवर्तन होगा। संतान बाधा दूर करने के लिए पितृ तर्पण करें, लाभ होगा।


मिथुन राशि
राजनीति से जुड़े जातकों के दायित्वों में वृद्धि होगी। पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं। आजीविका के लिए अपनों का साथ लाभदायक रहेगा। नए कार्य की शुरुआत से संतोष रहेगा।

कर्क राशि
लगातार व्यवसाय में आ रही अड़चन से परेशान रहेंगे। लोगों की बातो में आकर अपना जमा जमाया काम बिगाड़ लेंगे। समझ से काम करें, महत्वपूर्ण लोगों से संबंध बनेंगे। भवन भूमि पर निवेश लाभ देगा।

सिंह राशि
भरोसेमंद लोगों के साथ काम की शुरुआत लाभदायक रहेगी। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलने से काम जल्दी पूरा होगा। भविष्य के प्रति चिंता में रहेंगे। त्वचा से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।


कन्या राशि
अपनी बातों को अधिकारियों को समझाने में सफल होंगे। प्रेम प्रसंग के चलते फैसले लेने होंगे। अधिकारों का गलत प्रयोग मुसीबत में डाल सकता है।

ये भी पढ़ेंः बुध का नया राशि परिवर्तन, आप पर डालेगा बड़ा असर

तुला राशि
समझ से काम करें, जल्दबाजी न करें। व्यापार में कामयाबी मिलेगी। अध्ययन में आ रही रुकावट दूर होगी। दूसरे के निजी मसलों में अपनी राय न दें। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

वृश्चिक राशि
युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। पारिवारिक विवादों में उलझे रहेंगे। आर्थिक संकट दूर होगा। मनचाहा जीवन साथी मिलने से खुश होंगे। वाहन क्रय कर सकते हैं।

धनु राशि
सफलता में आ रही मुश्किल दूर होगी। नकारात्मक सोच न रखें, इससे आप के व्यक्तित्व पर विपरीत असर होगा। व्यवसाय में नई योजना सफल होगी। पारिवारिक जरूरी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

मकर राशि
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। उधार दिए पैसे आज मिल सकते हैं। अपने अधीनस्थों के साथ तालमेल बैठा कर काम करें। नए सौदे लाभकारी होंगे। बहनों से झगड़ा होगा।

कुंभ राशि
आपकी राशि कुंभ है तो करियर में सफलता के नए अवसर मिलेंगे। आप ने कोई परीक्षा दी हुई है तो उसके परिणाम को लेकर चिंतित रहेंगे। साझेदारी में धोखा मिल सकता है। सतर्कता से काम करें। पुराने विवाद आज फिर उभर सकते हैं।


मीन राशि
आपकी राशि मीन है तो शुक्रवार का दिन आपके लिए भाग्य के लिहाज से बेहद शानदार है। आज आपके लिए आय के नए स्त्रोत बनेंगे। घरेलू समस्या सब को न बताएं। अपनी आदतों को बदलें, वर्ना लोग आप का गलत फायदा उठाते रहेंगे। आर्थिक मामले हल होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।