
राशिफल 24 अगस्त 2022: कन्या राशि वाले जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने का लुफ्त उठाएंगे, वृश्चिक वालों की यात्रा शुभ रहेगी
Rashifal 24 August 2022: ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। तो आइए जानते हैं सभी राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन...
मेष राशि: मेष राशि के विद्यार्थी जो प्रतियोगिता के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। आज आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। संपत्ति से जुड़े मामले का परिणाम आपके पक्ष में होगा।
वृष राशि: पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई जरूरी काम पूरा करने में मुश्किलें नहीं आएंगी।
मिथुन राशि: आज कारोबारियों को लाभ हो सकता है। अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। आय के साथ प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी।
कर्क राशि: आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य में बाधा पैदा कर सकते हैं लेकिन विवाद में पड़ने के बजाय अपने चातुर्य से परिस्थिति को संभालें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
सिंह राशि: आज के दिन सिंह राशि के लोगों के मन में किसी बात को लेकर संदेह की स्थिति पैदा हो सकती है। किसी मित्र का घर आना हो सकता है जिससे मन प्रसन्न होगा।
कन्या राशि: जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाने का लुफ्त उठाएंगे। दूसरों की बातों को सुनते समय धैर्य बनाए रखें। सेहत और खान-पान का ख्याल रखें।
तुला राशि: आज के दिन तुला राशि वालों के खर्चे बढ़ने से चिंता भी बढ़ सकती है। आपके छिपे हुए विरोधी काम में अड़चनें पैदा कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि: दफ्तर के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है जो कि लाभकारी रहेगी। आज के दिन किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात संभव है। धन लाभ हो सकता है।
धनु राशि: आज का दिन इस राशि के विद्यार्थियों की सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। काम के प्रति जागरूक होना होगा।
मकर राशि: आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। यश बढ़ेगा। आज के दिन सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और मन की इच्छा भी पूरी होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
कुंभ राशि: आज के दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। मनोरंजक कार्यों में शामिल हो सकते हैं।
मीन राशि: आज के दिन अपने दोस्तों पर धन खर्च करेंगे। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा लेकिन आपका कठोर व्यवहार घर में तनाव पैदा कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2022: घर में करने जा रहे हैं गणेश जी की मूर्ति स्थापित तो इन बातों का रखें खास ख्याल
Published on:
23 Aug 2022 04:29 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
