22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

27 May 2022 Rashifal And Panchang: आज धनु राशि वालों को हर कार्य में सफलता के साथ अटका हुआ धन मिलेगा वापस, जानें अपनी राशि का हाल!

Panchang And Rashifal 27 May 2022: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है जो आज दोपहर से पूर्व 11 बजकर 48 मिनट तक रहेगी।

2 min read
Google source verification
27 may 2022 rashifal, aaj ka rashifal, aaj ka panachang, today horoscope in hindi, 27 may 2022 panchang, 27 may 2022 horoscope, shukrawar panchang, राशिफल 27 मई 2022, पंचांग 27 मई 2022,

27 May 2022 Rashifal And Panchang: आज धनु राशि वालों को मिलेगी हर काम में सफलता, जानें अपनी राशि का हाल!

27 May 2022 Horoscope And Panchang: जानिए आज शुक्रवार का पूरा राशिफल और पंचांग

आज का पंचाग (Aaj Ka Panchang)
हिंदू पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार के दिन ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है जो आज दोपहर से पूर्व 11 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। आज सौभाग्य योग रात्रि 10 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। वहीं दिन पार रात्रि 02 बजकर 26 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा।

राहुकाल
दिल्ली- सुबह 0:35 am से दोपहर 12:18 pm
मुंबई- 10:57 am से 12:36 pm तक
चंडीगढ़- 10:35 am से 12:20 pm तक
लखनऊ- 10:21 am से 12:04 pm तक
भोपाल- 10:37 am से 12:17 pm तक
कोलकाता- 09:54 am से 11:34 pm तक
अहमदाबाद- 10:56 am से 12:37 pm तक
चेन्नई- 10:30 am से 12:06 pm तक

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि-
आज का दिन अच्छा बीतेगा। अपनी सक्रियता से कार्य पूर्ण करेंगे। दफ्तर में अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

वृष राशि- आज भाग्य आपके साथ है। खेलकूद में रुचि रखने वाले जातकों को किसी प्रतिष्ठित अकादमी से ऑफर मिल सकता है। कार्यों में भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि- बनाई हुई योजनाएं लागू करने में सफल रहेंगे। अपनी बात से दूसरों को सहमत करने में सफल रहेंगे। अपने करीबियों के साथ संबंध बेहतर होंगें। पुरानी किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज के दिन किसी भी झंझट में पड़ने से बचें। किसी मित्र से धोखा मिल सकता हैं।

सिंह राशि- कार्य समय रहते पूरे होंगे। परिवार के मामलों में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू चीजों पर खर्चा होगा।

कन्या राशि- कोई ऐसा समाचार मिल सकता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी। घरवालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।

तुला राशि- अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। दफ्तर में काफी काम करना पड़ सकता है। दिन भागदौड़ में बीतेगा।

वृश्चिक राशि- कार्यों में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के और करीब आएंगे।

धनु राशि- आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। वहीं किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि- व्यापार में अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।

कुंभ राशि- आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए बहुत लाभकारी है। दैनिक कार्य आसानी से पूरे होंगे। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

मीन राशि- आज रचनात्मक कार्यों के प्रति झुकाव रहेगा। माता-पिता के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मित्रों का साथ मिलेगा। आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: मान्यता- इस एक यंत्र की स्थापना से बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, छप्पर फाड़कर मिलती है धन-दौलत