
27 May 2022 Rashifal And Panchang: कर्क राशि वालों को मिलेंगे कारोबार में लाभ के अवसर, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
26 May 2022 Horoscope And Panchang: जानिए आज रविवार का पूरा राशिफल और पंचांग।
आज का पंचाग (Aaj Ka Panchang)
हिंदू पंचांग के अनुसार आज रविवार के दिन ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है जो दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज कृतिका नक्षत्र है। साथ ही आज का दिन भगवान सूर्य नारायण और विष्णु जी की उपासना के लिए शुभ है।
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
मेष राशि- मन शांत रहेगा। क्रोध को खुद पर हावी ना होने दें। नौकरी में सैलरी में बढ़ोतरी संभव है। कला और संगीत के प्रति झुकाव रहेगा।
वृष राशि- बेकार के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। आमदनी बढ़ेगी। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
मिथुन राशि- किसी दोस्त के सहयोग से कारोबार का विस्तार संभव है। इंटरव्यू में सफलता के योग बनते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
कर्क राशि- धार्मिक कार्यों के प्रति झुकाव रहेगा। संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह राशि- खर्चे बढ़ सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखें। भौतिक और आर्थिक सुख मिल सकता है। विरोधियों से सावधान रहें।
कन्या राशि- आज आपकी थोड़ी सी मेहनत बड़ा धन लाभ करवा सकती है। काम के लिए किसी की सलाह लेनी पड़ सकती है। जरूरी काम पूरे होंगे।
तुला राशि- आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मन किसी बात से परेशान भी हो सकता है। वस्त्र और आभूषण के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि- अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। मन में आशा-निराशा के भाव सकते हैं। कुछ पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु राशि- घर-परिवार में किसी धार्मिक कार्य आयोजन हो सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
मकर राशि- कला और संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी पारिवारिक संपत्ति से धन लाभ संभव है। नौकरी में ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। वाहन सुख मिल सकता है।
कुंभ राशि- नौकरी में बदलाव के कारण घरवालों से दूर रहना पड़ सकता है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
मीन राशि- अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। पुराने दोस्तों से संपर्क हो सकता है। बेकार में किसी विवाद में ना पड़ें। कार्यों को करने में उत्साह बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: नाम ज्योतिष: अपनी पत्नी पर खूब प्रेम लुटाते हैं इस नाम के लड़के
Updated on:
28 May 2022 05:22 pm
Published on:
28 May 2022 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
