4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाम ज्योतिष: अपनी पत्नी पर खूब प्रेम लुटाते हैं इस नाम के लड़के

Name Astrology: नाम ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लड़कों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वे अपनी पत्नी पर खूब प्यार लुटाते हैं और उनकी हर छोटी-बड़ी बात का ख्याल रखते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 28 May 2022, 3:58 PM IST

name astrology predictions, loving and caring husband, A name boys, D name boys, K name boys, R name boys, name astrology for marriage, loving husband in astrology, नाम ज्योतिष शास्त्र,

नाम ज्योतिष: अपनी पत्नी पर खूब प्रेम लुटाते हैं इस नाम के लड़के

नाम ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति के नाम का उसके जीवन पर एक खास प्रभाव होता है। नाम के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और गुणों के बारे में बताया जा सकता है। ऐसे में नाम ज्योतिष के अनुसार जिन लड़कों का नाम इन अक्षरों से शुरू होता है वे अपनी पत्नी को खूब प्रेम करते हैं और अपनी जीवनसाथी की हर चीज का ध्यान रखते हैं...

A नाम वाले लड़के
नाम ज्योतिष शास्त्र कहता है कि जिन लड़कों का नाम अंग्रेजी के अक्षर A से शुरू होता है वे अपनी पत्नी को प्यार देने के साथ ही उनका दिल से सम्मान भी करते हैं। वहीं इस नाम के लड़के आपसी मतभेद के बावजूद रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए खुद ही झुक जाते हैं। जिससे इनका दांपत्य जीवन खूब सुखी रहता है।

D नाम वाले लड़के
जिन लड़कों का नाम D से प्रारंभ होता है उनका बड़ा केयरिंग नेचर होता है। इन लड़कों के बारे में कहा जाता है कि ये हर फैसला अपनी पत्नी से सलाह करके ही लेते हैं और उसे खुश रखने के लिए खूब प्रयास करते हैं।

K नाम वाले लड़के
नाम ज्योतिष के अनुसार जिन लड़कों के नाम का पहला अक्षर K होता है वे जीवन की हर विपरीत परिस्थिति में अपनी पत्नी का साथ देते हैं और अपनी पत्नी का भावनाओं की खूब कद्र करते हैं। साथ ही अपनी पत्नी को हर इच्छा को पूरी करने में इनको खुशी मिलती है।

R नाम वाले लड़के
R अक्षर से जिन लड़कों का नाम शुरू होता है वे नाम ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक काफी रोमांटिक होते हैं। ये लड़के अपने जीवनसाथी को प्यार तो जताते हैं और उनका ख्याल भी रखते हैं लेकिन इस नाम के लड़कों को दिखावा करना बिल्कुल नहीं पसंद होता। वहीं R नाम वाले लड़कों को घूमने का भी खूब शौक होता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: रंभा तृतीया 2022: सौभाग्य प्राप्ति के लिए अप्सरा रंभा के इन नामों से करें पूजन